Move to Jagran APP

UP Election 2022: आज अपराधी जेल में, यूपी के बाहर या अखिलेश की प्रत्‍याशी सूची में हैं - अमित शाह

UP Vidhan Sabha Election 2022 अमित शाह ने कहा कि सपा-बसपा सुरक्षा नहीं दे सकतीं। सुरक्षा केवल भाजपा दे सकती है। भाजपा शासन में पांच साल से डकैती लूट हत्‍या जैसी वारदातों में 70 प्रतिशत कमी आई है। मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव ने दंगे का जिेक्र तक नहीं किया।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 04:59 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jan 2022 03:55 AM (IST)
UP Election 2022: आज अपराधी जेल में, यूपी के बाहर या अखिलेश की प्रत्‍याशी सूची में हैं - अमित शाह
अपराधी जेल, अन्‍य प्रदेशों या अखिलेश की प्रत्‍याशी सूची में हैं, सहारनपुर में बोले अमित शाह

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। UP Election 2022 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहारनपुर में सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुरक्षा देने का काम किया है। आज अपराधी जेल, यूपी के बाहर या अखिलेश यादव की प्रत्‍याशी सूची में हैं। 

loksabha election banner

'सपा काल में नेपाल चला जाता था राशन'

गृहमंत्री ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में चालीस मेडीकल कालेज बने हैं या बनने की प्रक्रिया में हैं। नए इंजीनियरिंग कालेज खुले हैं। जेवर हवाई अडडा बन रहा है। मां शाकंभरी देवी विश्‍वविद़यालय बन रहा है। दिल्‍ली सहारनपुर फोर लेन मार्ग बन रहा है। देश में 80 करोड़ और प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को दो साल से हर माह पांच किलो अन्‍न दिया है। सपा काल में राशन नेपाल चला जाता था। विकास केवल और केवल भाजपा कर सकती है। उन्‍होंने मतदाताओं से वोट की विनती की। कहा कि भाजपा ने घोषणापत्र के 95 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं।

'भाजपा ने प्रदेश को दंगा मुक्‍त किया'

गृहमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा सुरक्षा नहीं दे सकतीं। सुरक्षा केवल भाजपा दे सकती है। भाजपा शासन में पांच साल से डकैती, लूट, हत्‍या जैसी वारदातों में 70 प्रतिशत तक कमी आई है। मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर दंगे का जिेक्र तक नहीं किया। इस दंगे में आरोपियों पर नहीं पीड़ितों पर ही मुकदमे किए गए। दंगों में भय और आतंक फैलाया। भाजपा ने प्रदेश को दंगा मुक्‍त किया है। सपा के काल में विकास का पर्याय हर जिले में घोटाला, बाहुबली और मिनी सीएम था। दूसरी ओर भाजपा विकास के रास्‍ते पर चली है। एक और आशीर्वाद भाजपा को दें। सपा-रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी नहीं, बन भी गई तो जयंत नहीं उनकी जगह आजम, अतीक अहमद या इमराम मसूद आ सकते हैं। वैसे सरकार बननी नहीं है। केंद्र में भाजपा सरकार बनने से पहले किसी को विश्‍वास नहीं था कि धारा 370 और 35 ए को समाप्‍त किया जा सकता है, लेकिन मोदी जी ने यह कर दिया। विरोध में किसी ने कंकर भी नहीं फेंका, पत्‍थर तो छोड़िए। 

डोर-टू-डोर प्रचार नहीं हो पाया संभव  

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देवबंद पहुंचे। यहां उन्हें डोर टू डोर संपर्क करना था, लेकिन उमड़े जनसैलाब के कारण यह संभव नहीं हो पाया। वह महज 17 मिनट यहां रुके तथा जनसंपर्क कर आगे के कार्यक्रमों में शामिल होने को रवाना हो गए। दोपहर 2.32 बजे शाह यहां पहुंचे और 2.49 बजे यहां से प्रस्थान कर गए। देवबंद में अमित शह के स्वागत के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। सड़कों पर भारत माता की जयकार लग रही थी तथा जय श्री राम के नारों की गूंज रही। भारी भीड़ के बीच में भी अमित शाह ने पंफलेट बांटकर लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की, हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। बच्चों का दुलार किया। सड़कों पर उमड़े लोगों को देखकर अमित शाह गदगद थे। उनके चेहरे पर मुस्कान थी।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.