Move to Jagran APP

यूपी : मेरठ में कार्यक्रम के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ के विरोध में जमकर संघर्ष, तोड़फोड़ और पथराव

Ruckus In Meerut मेरठ में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर जमकर संघर्ष हो गया। आरोपितों ने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। घर में तोडफ़ोड़ करते हुए मारपीट की। बाद में मेरठ में पुलिस ने आरोपितों के घरों पर दी दबिश लेकिन नहीं हाथ।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 11:00 AM (IST)
यूपी : मेरठ में कार्यक्रम के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ के विरोध में जमकर संघर्ष, तोड़फोड़ और पथराव
मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का मामला, दो गंभीर घायल।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Ruckus In Meerut मेरठ में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ के विरोध पर खूनी संघर्ष हो गया। आरोपितों ने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। घर में तोडफ़ोड़ करते हुए मारपीट की। पथराव से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल भाभी-देवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

loksabha election banner

यह है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति के घर में शनिवार शाम को कार्यक्रम था। इस दौरान मोहल्ले के ही कुछ युवक भी आए हुए थे। आरोप है कि उन्होंने कुछ लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई भी कर दी। इसका जब स्वजन ने विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज की। इसके साथ फोन कर साथियों को बुला लिया और हमला कर दिया। घर में तोडफ़ोड़ करते हुए खाने का सामान फेंक दिया।

आसपास मची भगदड़

वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव से भगदड़ मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि उनके पास तमंचे भी थे। पुलिस ने भाभी-देवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीडि़त पक्ष ने मोहल्ले के ही आरिफ, कलवा और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं आए।

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला से दुष्कर्म

मोदीपुरम : कंकरखेड़ा क्षेत्र रोहटा रोड स्थित एक कालोनी निवासी विवाहिता से पड़ोस में रहने वाले संप्रदाय विशेष के एक युवक ने दुष्कर्म किया है। पीडि़ता ने तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने महिला की डाक्टरी कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित फरार है। पीडि़त महिला ने दर्ज कराए केस में बताया है कि आरोपित उसके घर में कोल्डड्रिंक लेकर पहुंचा था। महिला और उसके बच्चों ने कोल्डड्रिंक पी ली। इसके बाद वे बेहोश हो गए। आरोपित ने महिला से दुष्कर्म किया। दो दिन बाद आरोपित फिर महिला के घर पहुंचा। उसने मोबाइल पर ली गई अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर दोबारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया। थाना पुलिस का कहना है कि जांच कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.