विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime: मेरठ की युवती ने होटल में बुलाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Tue, 05 Dec 2023 07:02 AM (IST)

जिला मेरठ की एक युवती ने नगर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक पर उसे होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का ...और पढ़ें

मामले की जानकारी के बाद पुलिस होटल पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
मामले की जानकारी के बाद पुलिस होटल पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।

जागरण संवाददाता, हापुड़। जिला मेरठ की एक युवती ने नगर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक पर उसे होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस जांच के लिए रेलवे रोड स्थित एक होटल में पहुंची। युवती से हुई प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। उधर, मामला हनी ट्रेप के होने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।

मेरठ निवासी युवती ने सोमवार शाम कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि नगर के एक मोहल्ले के युवक से उसकी जान पहचान थी। युवक ने उसे धोखे से हापुड़ बुलाया। इसके बाद वह उसे रेलवे रोड स्थित एक होटल में ले गया।

जहां युवक ने उसे साथ दुष्कर्म किया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस होटल पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें युवती एक युवक के साथ होटल में जाती व बाहर निकलती दिख रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवती बार-बार अपने बयान बदल रही है। अभी जांच जारी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।