विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime: बेटी ने पिता पर लगाया देह व्यापार के दलदल में धकेलने का आरोप, 50 हजार में बेचा

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sun, 27 Aug 2023 07:00 AM (GMT+05:30)

एक महिला ने अपने पिता पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। मूलरूप से बिहार निवासी महिला ने ...और पढ़ें

देह व्यापार के आरोप में महिला ने दी जानकारी
देह व्यापार के आरोप में महिला ने दी जानकारी

मेरठ,जागरण संवाददाता। एक महिला ने अपने पिता पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। मूलरूप से बिहार निवासी महिला ने बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उनके एक बेटा व एक बेटी हुए। आरोप था कि एक महीने पहले उसके पिता घर आए थे और उसे अपने साथ बिहार ले जाने को कहा।

वह अपने बेटे को लेकर पिता के साथ चल दी,लेकिन पिता ने क्षेत्र निवासी एक महिला को उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया और उसके बेटे को लेकर बिहार चला गया। आरोप था कि महिला एक महीने तक उससे देह व्यापार का धंधा करा रही थी। शनिवार रात में दरवाजा खुला देख वह छत से कूद गई। जिससे महिला का पैर टूट गया। महिला को देख आसपास के लोग जमा हो गए और उसके पति को सूचना दी। इसके बाद दंपती थाने पहुंचा और मामले की जानकारी देते हुए आरोपित महिला के खिलाफ तहरीर दी।