विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Chunav 2022: मेरठ में सपा प्रत्याशी को दौड़ाया, कार्यकर्ता को पीटा, नारेबाजी, इस कारण भिड़े सपाई और भाजपाई

By Parveen VashishtaEdited By:
Published: Thu, 10 Feb 2022 08:38 PM (IST)Updated: Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM (IST)

UP Vidhan Sabha Election 2022 आदिल चौधरी मेरठ दक्षिण सीट से सपा प्रत्याशी हैं वह कार्यकर्ताओं के साथ शाम को ...और पढ़ें

मेरठ में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को दौड़ाया
मेरठ में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को दौड़ाया

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेडिकल थाने के के-ब्लाक में विद्या मंदिर स्थित पोलिंग सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ जा रहे सपा प्रत्याशी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। देखते ही देखते सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

यह है मामला

मेरठ दक्षिण सीट पर सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ शाम को बूथ चेक कर रहे थे। मेडिकल थाना क्षेत्र के के-ब्लाक स्थित विद्या मंदिर में बने पोलिंग सेंटर में पहुंचे। बताया गया कि पोलिंग सेंटर के अंदर आदिल चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ प्रवेश करने लगे। इसका पुलिस ने विरोध किया। पुलिस को दरकिनार करते हुए वे अंदर चले गए। सपा प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ताओं के पोलिंग सेंटर में घुसने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध कर दिया। इसी बीच काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान सपा प्रत्याशी को दौड़ा दिया गया। मामला तूल पकड़ते देख आदिल चौधरी तत्‍काल अपनी गाडी मौके पर छोड़कर बाइक पर बैठकर चले गए। भीड़ ने एक सपा कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। उसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तब सपा प्रत्याशी की गाड़ी मौके से उठवाई गई। आदिल चौधरी का कहना है कि मामले की तहरीर दी जाएगी। इंस्पेक्टर संत शरण का कहना है कि सपा और भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को देखकर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कर दिया है। किसी भी पक्ष की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।