देश पर अब भी खतरे वही, शिवाजी की रणनीति ही निदान : वीके सिंह Meerut News
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि भारत का इतिहास आक्रमणकारियों तोड़ मरोड़कर लिखवाया। मंगल पांडेय की क्रांति को महज बगावत बताया गया।
मेरठ, जेएनएन। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि भारत का इतिहास आक्रमणकारियों तोड़ मरोड़कर लिखवाया। मंगल पांडेय की क्रांति को महज बगावत बताया गया। उन्होंने आगाह किया कि जिसे खुद पर गर्व नहीं होगा, वो देश के लिए भी कुछ नहीं कर सकता।
शुक्रवार को बेगमपुल पर छत्रपति शिवाजी के जन्म दिवस पर छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति की ओर से आयोजित शिवाजी राज्यारोहण कार्यक्रम में वीके सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश पर खतरे तकरीबन वही हैं जो शिवाजी के वक्त थे, किंतु उन्होंने नई रणनीतियों के साथ मुश्किलों का हल निकाला। इतिहास से इरादतन छेड़छाड़ ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। शिवाजी छोटी-छोटी टुकड़ियों में नई रणनीति के साथ दुश्मनों को घेरते थे। इससे उन्होंने मुगलों की बड़ी सेना को भी मात दी। तलवार सिर्फ मारने नहीं, बचाने के भी काम आती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज सबका साथ सबका विकास करने में लगे हैं।
सहकारी बैंक स्थित सभागार में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक किसानों के लिए वरदान साबित होंगे। मोदी और योगी शासनकाल में पारदर्शिता पर विशेष फोकस है। अब एटीएम वैन गांवों में पहुंचकर किसानों को नकदी उपलब्ध कराएंगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप