मेरठ बवाल : दो महिलाओं की कारगुजारी...अमन पर पड़ी भारी
मछेरान में कैंट बोर्ड की टीम कार्रवाई कर चल दी थी। इसी बीच दो महिलाओं ने पुरुषों को भड़काना शुरू कर दिया। टीम को बुरा-भला कहा और उन्हें ललकारा।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 10:44 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 10:44 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। भूसा मंडी में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस व कैंट बोर्ड की टीम को शुरुआत में ही स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ गया था। अवरोध पैदा करने वालों को जेल भेजने की चेतावनी के बाद लोग शांत हो गए थे। गरम माहौल के बीच अवैध निर्माण ढहा भी दिया गया, लेकिन इसी बीच दो महिलाओं की एंट्री ने सारा माहौल बदल दिया। उन्होंने भड़काऊ बातें बोलकर पुरुषों को उकसाया। इसके बाद पुलिस व कैंट बोर्ड की टीम पर पथराव हो गया। अंत में नतीजा आगजनी, तोडफ़ोड़ व लूटपाट पर खत्म हुआ।
नामर्दों, हाथ में चूड़ी पहन लो
अवैध निर्माण ढहाने के बाद टीम लौटने लगी तो एक बुर्कानशीं महिला ने ललकारना शुरू कर दिया। आशियाना उजाडऩे का आरोप लगाते हुए बुरा-भला कहा। इसी बीच हरे रंग का सूट-सलवार पहने एक महिला भी आ धमकी। इसके बाद दोनों ने स्थानीय पुरुषों को हिदायत देनी शुरू कर दी। कहा, सब लोग नामर्द हो गए हो। हाथ में चूडिय़ां पहन लो। इस पर पुरुष भी आक्रोशित हो गए। पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस ने पकड़ा, भीड़ का गुस्सा देख छोडऩा पड़ा
वायरलैस सेट लुटने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद वायरलैस सेट की तलाश शुरू कर दी गई। वायरलैस सेट लेकर भागता जो युवक वीडियो में कैद हुआ, वह भी उक्त दोनों में से एक महिला के परिवार का था। पुलिस ने उस महिला को पकड़कर थाने ले जाने लगी तो माहौल गरमा गया। आक्रोशित भीड़ पुलिस की तरफ बढ़ी तो महिला को छोडऩा पड़ा।
महिला पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट
पथराव के बाद लोगों ने पुलिस व कैंट बोर्ड की टीम पर जानलेवा हमला किया तो महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान भी उक्त दोनों महिलाएं ही सबसे ज्यादा सक्रिय दिखाई दीं। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं समेत घटनाक्रम में शामिल अन्य महिला-पुरुषों की पहचान कराई जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें