Move to Jagran APP

मेरठ में आरोप‍ितों ने घर में घुसकर हाथापाई की, छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने उठाया ये कदम

पुलिस प्रशासन के तमाम दावों और एंटी रोमियो दस्ते के गठन के बाद भी छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। मेरठ में किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्‍महत्‍या की थी। अब दो बहनों ने छेड़छाड़ से परेशान होकर काम पर जाना छोड़ दि‍या।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 11:16 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 11:16 PM (IST)
मेरठ में आरोप‍ितों ने घर में घुसकर हाथापाई की, छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने उठाया ये कदम
मेरठ में छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने काम पर जाना छोड़ा

मेरठ, जेएनएन। पुलिस प्रशासन के तमाम दावों और एंटी रोमियो दस्ते के गठन के बाद भी छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। दो दिन पहले मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने जहर खा लिया था। दो दिन पहले पल्लवपुरम क्षेत्र में एक किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद भी पुलिस की आंख नहीं खुली। खाकी की इसी लापरवाही से मनचलों के हौसले बुलंद हैं। अब छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने काम पर जाना छोड़ दिया है। दो दिन पहले जहां आरोपितों ने छेड़छाड़ करते उनका रास्ता रोक लिया था वहीं घर में घुसकर हाथापाई तक की। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

loksabha election banner

यह है मामला

टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी दो बहनों के पिता नहीं हैं। भाई भी दूसरे शहर में नौकरी करता है। घर में मां और दोनों बहनें हैं। उन्होंने बताया कि वह मेरठ में ही एक कंपनी में काम करती हैं। मोहल्ले के ही कुछ युवक उन्हें काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। काम पर आते जाते उनका पीछा कर छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने उठाने की धमकी देते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत चौकी पर की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपितों के हौसले बुलंद हो गए। आरोप है कि दो दिन पहले उन्होंने रास्ता रोक लिया था। विरोध करने पर एक युवती का हाथ पकड़ लिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपित चले गए थे। मंगलवार को दोनों बहनें घर में थी। तभी दो आरोपित साथियों के साथ आ गए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध किया तो हाथापाई पर उतर आए। शोर मचाने पर मां और मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए चले गए।

उन्होंने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवतियों का कहना है कि वह जल्द एसएसपी से शिकायत करेंगी। थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं है, दोनों पक्षों में मारपीट का है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.