Move to Jagran APP

Late Night Encounter : सिपाही को गोली मारने वाले बदमाशों से चुकाया बदला Meerut News

देर रात एनकाउंटर के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों के कब्जे से लूटी हुई बाइक और तमंचा भी बरामद किया है। फिलहाल सिपाही खतरे से बाहर है।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 08:58 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 08:58 AM (IST)
Late Night Encounter : सिपाही को गोली मारने वाले बदमाशों से चुकाया बदला Meerut News
Late Night Encounter : सिपाही को गोली मारने वाले बदमाशों से चुकाया बदला Meerut News

मेरठ, जेएनएन। दिल्ली हाईवे पर सिपाही को घायल करने वाले बदमाशों से दो घंटे में पुलिस ने बदला चुका लिया। दो घंटे में डेढ़ किमी तक घेराबंदी कर दोनों को मार गिराया। दोनों ही बदमाश मुजफ्फरनगर में लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। बुढ़ाना थाने में उनके खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों के कब्जे से लूटी हुई बाइक और तमंचा भी बरामद किया है। फिलहाल सिपाही खतरे से बाहर है।

loksabha election banner

पुलिस टीम को किया था अलर्ट
भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनपद में मुठभेड़ के दौरान 39 पुलिसकर्मी घायल हो चुके है। बुधवार की रात को भी चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मी सुधीर के पेट पर गोली मार दी। उसके बाद जनपद की पुलिस को अलर्ट कर दिया। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और सीओ दौराला अलग अलग टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी को निकले। दौराला, सरधना, परतापुर, कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करनी चाही। सिपाही को गोली मारने के बाद बदमाश सरधना रोड की तरफ भागे। पुलिस बदमाशों का पीछा करती रही। करीब दो घंटे में बदमाश डेढ़ किमी की दूरी तय कर पाए।

बाइक छोड़कर खेतों के रास्‍ते भागे
पुलिस के मुताबिक, सरधना पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाश वापस आ गए, जो ङिाझोंकर मार्ग की तरफ मुड़ गए। तभी हाईवे की तरफ से कंकरखेड़ा, दौराला और परतापुर पुलिस के साथ सीओ दौराला पीछा कर रहे थे। ङिाझोंकर मार्ग पर जंगेठी के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाश बाइक को छोड़कर खेतों के रास्ते पैदल ही भाग लिए। पुलिस बैटरी की रोशनी में बदमाशों का पीछा करती हुई आगे बढ़ती रही। बदमाश खेतों में पूरी तरह दुबक गए थे। बदमाशों के करीब पुलिस पहुंची तो उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली सिपाही के हाथ में लगी। उसके बाद बदमाश और पुलिस में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस पर फायरिंग करते हुए खुद का बचाव करते हुए बदमाश बंटी और एजाज भागते रहे। पुलिस ने फायरिंग की, जिससे दोनों के सीने में गोली लग गई। करीब दो घंटे बाद वायरलैस से सूचना दी गई कि बदमाशों को गोली लग गई। इसके बाद कप्तान से लेकर एसपी सिटी तक मौके पर पहुंच गए।

बंटी और एजाज शूटर थे

बंटी और एजाज दोनों ही शूटर थे। मुजफ्फरनगर समेत कई जनपदों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके है। एनसीआर तक उनका खौफ था। कई बार एसटीएफ ने भी दोनों को पकड़ने की कोशिश की। उसके बावजूद भी दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।

हाईवे पर लूटपाट का था इरादा
दोनों बदमाश मुजफ्फरनगर से मेरठ हाईवे पर लूटपाट के लिए निकले थे। चेकिंग के दौरान उनकी मंशा पुलिस भांप गई थी। दरअसल, दोनों को दौराला में चेकिंग के दौरान भी रोका गया था। टोल प्लाजा से दोनों की फुटेज भी पुलिस ने हासिल कर ली है। बताया जाता है कि पल्लवपुरम के पंडित ढाबे पर भी दोनों कुछ समय के लिए रूके थे। दौराला पुलिस ने दोनों को संदिग्ध देखते हुए कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना दी थी। तभी पुलिस ने हाईवे पर जिटौली फ्लाईओवर के पास चेकिंग शुरू कर दी थी। वहीं पर उक्त दोनों बदमाशों ने सिपाही के पेट में गोली मार दी।

दोनों के परिवार को दी गई सूचना
मुठभेड़ में ढेर हुए बंटी और एजाल के परिवार को बुढ़ाना पुलिस ने सूचना दे दी है। मुजफ्फरनगर पुलिस को उनके मुठभेड़ की जानकारी दी गई थी। माना जा रहा है कि दोनों के परिवार के लोग बुढाना से मेरठ के लिए रवाना हो चुके है, जब तक दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।

इनका कहना है
मुठभेड़ के बाद अपराध का ग्राफ भी काफी हद तक गिर गया है। बुधवार को मारे गए दोनों बदमाशों का जोन में आतंक था। सहारनपुर से लेकर मुजफ्फरनगर और शामली के विभिन्न थानों में दोनों के खिलाफ अपराधों की लंबी लिस्ट है। दोनों लूट और चोरी की वारदात कर चुके हैं।
- प्रशांत कुमार, एडीजी जोन 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.