Move to Jagran APP

छेड़छाड़ के विरोध पर दो भाइयों को गोली मारी, एक की हालत गंभीर Meerut News

मुंह बोली बहन के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर दो भाइयों को घर से बुलाकर गोली मार दी। इसमें से एक की हालत गंभीर है। हमलावार फरार मौके पर फरार हो गया है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 04:44 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 04:44 PM (IST)
छेड़छाड़ के विरोध पर दो भाइयों को गोली मारी, एक की हालत गंभीर Meerut News
छेड़छाड़ के विरोध पर दो भाइयों को गोली मारी, एक की हालत गंभीर Meerut News

मेरठ, जेएनएन। मुंह बोली बहन के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर दो भाइयों को घर से बुलाकर गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक के दो गोली लगी हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देकर कार सवार हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

loksabha election banner

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी मदीना मस्जिद के पास रहने वाले शादाब और फैसल चचेरे भाई हैं। फैसल ने बताया कि पड़ोस का ही एक युवक उसकी मुंहबोली बहने से आए दिन छेड़छाड़ करता था। उसने इस बात का विरोध किया था। बताया कि शनिवार रात उसके पास आरोपित का फोन आया था। इसके बाद वह शादाब के घर गया और उससे चलने के लिए कहा। जाकिर कालोनी के पीछे पुराने कमेले के पास हेरिटेज मंडप के नजदीक दोनों पहुंच गए। वहां सलीम, वसीम बिल्डर, दानिश लड्डू, प्रिंस आदि भी पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने गोली चला दी। दो गोली फैसल के पेट में लगी, जबकि एक गोली शादाब के पेट में लगी। गोली की आवाज से आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए। शादाब को संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जबकि फैसल को न्यूटिमा में। फैसल की हालत गंभीर बनी हुई है।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल का कहना है कि छेड़छाड़ का मामला सामने आ रहा है। हमलावरों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। वहीं, शादाब के बयान दर्ज करने पहुंचे एसएसआइ से परिजनों का विवाद हो गया। उनका कहना था कि पहले इलाज होने दो। इस दौरान अस्पताल में हंगामा भी हुआ। एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि हमलावर भी रिश्तेदार हैं। प्रिंस नाम के युवक का गोली मारने में नाम सामने आ रहा है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

मेडिकल स्‍टोर स्‍वामी की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

मेरठ, जेएनएन। मेडिकल के जेल चुंगी पर बाइक सवार हमलावर में मेडिकल स्टोर स्वामी की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली स्टोर स्वामी के हाथ में लगी है। उसे घायल अवस्था में भाग्य श्री अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को परिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घायल का ससुराल और अपने भाई से विवाद चल रहा था।

जेल चुंगी पर रहने वाले अजय अधाना उर्फ सोनू की जेल चुंगी चौराहे पर हर्ष अधाना मेडिकल स्टोर हैं। रात दस बजे अजय मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद अपने भांजे मुकुल भाटी के साथ कार में सवार हो रहे थे। मेडिकल स्टोर से कुछ ही दूरी पर उनका घर है। दुकान से घर जाने के लिए ब्रेजा में सवार हुए थे। तभी बाइक सवार दो हमलावार आए। उन्होंने अजय की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली अजय के हाथ में लग गई। गोलियों की गड़गड़ाहट से जेल चुंगी चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। हमलावर कार पर फायरिंग करने के बाद परीक्षितगढ़ की तरफ से फरार हो गए। घटना के बाद अजय को उसी की कार में डालकर भाग्य श्री अस्पताल लाए, जहां हाथ से गोली को निकाला गया। उसके बाद मेडिकल, सिविल लाइन पुलिस के अलावा सीओ और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही शहर और देहात एरिया में कां¨बग के आदेश दिए है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अजय का उसके भाई और ससुराल के लोगों से विवाद चल रहा था। पुलिस इस हमले को रंजिश से जोड़कर देख रही है। हमले के बाद शहर के काफी मेडिकल स्टोर स्वामी भी मौके पर पहुंच गए है।

कारोबारी पर कारखाने में घुसकर जानलेवा हमला, आधा दर्जन घायल

मेरठ, जेएनएन। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित सूर्यकुंज कालोनी में टाइल्स कारोबारी के कारखाने पर शनिवार को आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसमें कारोबारी के पास खड़े अन्य ग्राहक भी घायल हो गए। गांव जिंझौखर निवासी रोहित पुत्र सुभाष की रोहटा रोड स्थित सूर्यकुंज कालोनी टाइल्स, पत्थर का कारखाना है। रोहित ने शनिवार रात थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके कारखाने के पास ही गांव सिंधावली निवासी संप्रदाय विशेष के एक युवक ने दो हफ्ते पूर्व रोड़ी डस्ट की दुकान खोली थी। आरोप है कि संप्रदाय विशेष का युवक आए दिन रोहित को कारखाना बंद करने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार को संप्रदाय विशेष का युवक अपने साथियों के साथ आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिसमें रोहित के पास खड़े उसके ग्राहकों ने भागकर अपनी जान बचाई। शनिवार दोपहर को संप्रदाय विशेष का आरोपित युवक फिर अपने साथियों के साथ आया और रोहित के कारखाने पर पहुंचकर हमला किया। जिसमें वहां पहले से खड़े रोहित के साथी व ग्राहक सचिन, अवनीश, कुणाल, बादल आदि मामूली रुप से घायल हो गए। रोहित का आरोप है कि हमलावर नगदी और चेन लूटकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई कर आरोपितों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.