आज से खुल जाएंगे शहर के ये दो बड़े स्कूल, 10वीं और 12वीं के छात्रों को ही बुलाया Meerut News
कोरोनाकाल में ही मेरठ में स्कूल कालेजों का खुलना जारी है। सात महीने के बाद शहर के दो स्कूल भी सोमवार से खुलने जा रहे हैं। अभी इन स्कूलों की ओर से केवल बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को बुलाया गया है। सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखा जाएगा।
मेरठ, जेएनएन। लगभग सात माह बाद सोमवार (आज) से सेंट मेरीज एकेडमी और सोफिया गर्ल्स स्कूल खुल जाएंगे। कोविड के चलते सभी स्कूल-कालेज बंद थे। शहर में यूपी बोर्ड और सीबीएसई के कुछ स्कूल पहले ही खुल चुके हैं। अभी स्कूलों की ओर से केवल बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को बुलाया गया है।
सोमवार से सोफिया गर्ल्स स्कूल ने केवल 10वीं और 12वीं के छात्राओं को बुलाया है। इनमें 10वीं की छात्राओं की कक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक चलेगी। जबकि 12वीं की कक्षाएं आठ बजे से 12 बजे के बीच चलेंगी। उधर, सेंट मेरीज एकेडमी ने भी पहले दिन केवल 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को बुलाया है। दोनों ही कक्षाएं सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच चलेंगी।