Move to Jagran APP

श्रीराम मंदिर निर्माण को निधि संग्रह कर रहीं टोलियां

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये निधि समर्पण अभियान के तहत टोलियां घर घर जा रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 08:00 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण को निधि संग्रह कर रहीं टोलियां
श्रीराम मंदिर निर्माण को निधि संग्रह कर रहीं टोलियां

मेरठ, जेएनएन। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये निधि समर्पण अभियान के तहत टोलियां नगर व क्षेत्र में भ्रमण कर निधि राशि संग्रह में लगी हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी टोलियों ने घर-घर व बाजारों में निधि समर्पण राशि का संग्रह किया।

loksabha election banner

अभियान में प्रीत नगर बस्ती में बस्ती प्रमुख विदित रस्तोगी, पूर्व विधायक अतुल खटीक, अक्ष कुमार खटीक, सतीश चंद अरोरा, अभिषेक धनकश, डा.राजेंद्र तितोरिया आदि ने घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि प्राप्त की। इनके साथ अर्जुन तोमर, यश तोमर, अंजू राणा आदि रहे। वहीं खरखौदा में महेश द्वारा धन संग्रह किया गया।

फलावदा नगर अभियान प्रमुख, हरपाल सैनी, खंड संचालक महेश अग्रवाल, अमित सैनी, टोली प्रमुख मोहित मुखिया, दीपक सैनी प्रशांत आदि ने भी समर्पण निधि अभियान में धन संग्रह किया। इनके साथ बिरजू पालीवाल, विवेक, प्रिसं शर्मा, नीरज, रविद्र देशवाल, विकासपाल, मुकेश सैनी, तरूण, नरेश बिश्नोई आदि थे।

परीक्षितगढ़ में संग्रह टोली में शामिल मनोज शर्मा, मूलचंद बंसल, धर्मवीर त्यागी, संजीव बंसल, गौरव गुप्ता, जगमोहन मित्तल, शिवकुमार, अमित टांक, कपिल लौहरे, वरुण धामा आदि ने घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिये धन संग्रह किया।

बहसूमा क्षेत्र के रामराज में भाजपा नेता आजाद बंसल ने अपने आवास पर धन संग्रह टोली को राम मंदिर निर्माण के लिये समर्पण निधि राशि का चेक दिया। आइआरएस आदर्श कुमार की ओर से भी निधि राशि का चेक दिया गया। विनोद कुमार, जिला प्रचारक ललित शंकर, जिला संघ चालक जयप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्यागी, विद्यासागर जैन, विपेंद्र सुधा, ब्रह्मचारी सिंह, कमल प्रताप, विपिन मनचंदा, ओमप्रकाश मल्होत्रा, रोहित बंसल, पवन लाल धीमान, भीमसेन शर्मा आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.