Move to Jagran APP

Population Control : 13 रथों के जरिए 13 समस्याओं का संदेश लेकर यात्रा दिल्‍ली हुई रवाना Meerut News

मेरठ से जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाने की मांग को लेकर संदेश यात्रा दिल्ली के लिए रवाना हुई। यात्रा को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने तिरंगा लहराकर रवाना किया।

By Prem BhattEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 11:49 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 01:00 PM (IST)
Population Control : 13 रथों के जरिए 13 समस्याओं का संदेश लेकर यात्रा दिल्‍ली हुई रवाना Meerut News
Population Control : 13 रथों के जरिए 13 समस्याओं का संदेश लेकर यात्रा दिल्‍ली हुई रवाना Meerut News

मेरठ, जेएनएन। क्रांतिधरा मेरठ से जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाने की मांग को लेकर एक संदेश यात्रा बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई। शहीद स्मारक से यात्रा को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने तिरंगा लहराकर रवाना किया। सेव इंडिया जन फाउंडेशन के बैनर तले निकली यात्रा में 13 रथों के जरिए 13 समस्याओं को उठाया गया है। सभी का मूल कारण बढ़ती जनसंख्या को बताया गया है।

prime article banner

जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवाज

सुबह 9.30 बजे शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि 13 समस्याओं का एक ही कारण है। वह है बढ़ती जनसंख्या। सेव इंडिया जन फाउंडेशन ने इन समस्याओं का जो रथ निकाला है, उसमें से केवल बढ़ती जनसंख्या के रथ का समाधान कर दिया जाए तो शेष सभी समस्याओं का अपने-आप निदान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए आवाज उठाई जा रही है। इसका समाधान होगा। जनसंख्या नियंत्रण संदेश यात्रा में 13 रथों में प्रदूषण, बेरोजगारी, अशिक्षा, जलसंकट, घटते संसाधन बढ़ती जनसंख्या, गरीबी की समस्या, भोजन में मिलावट, पर्यावरणीय समस्या, बढ़ते अपराध, यातायात, कुपोषण, स्वास्थ्य संबंधी समस्या और नदियों में जलसंकट जैसी समस्याओं को शामिल किया गया है।

PM के नाम दिया जाएगाा ज्ञापन

इन समस्याओं से पैदा हो रही भयावह स्थितियों को होर्डिंग्‍स के माध्यम से दर्शाया गया है। यात्रा के शुरुआती रथ के आगे खुली जीप में हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई के स्वरूप में भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। सेव इंडिया जन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में जंतर मंतर पर यात्रा का समापन होगा। जहां पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यात्रा को रवाना करने के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, भाजपा नेता व पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, मनु गौड़, मनिंदर पाल, ठाकुर प्रीतिश सिंह, राजेश शर्मा, रविंद्र मलिक समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK