मेरठ और सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य हटाए गए, मेरठ मेडिकल में लापरवाही का वीडियो हुआ था वायरल
शासन ने बडी कार्र वाई करते हुए मेरठ और सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बदल दिया है। इनके जगह पर मेरठ मेडिकल के एसके गर्ग और सहारनपुर मेडिकल के डा. मरतोलिया को बदला गया है।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ और सहारनपुर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच शासन ने दो बडे बदलाव किया है। मेरठ में मेडिकल के प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता को हटा दिया है तो वहीं सहारनपुर के प्राचार्य का भी तबादला कर दिया है। बता दें कि इन दोनों जगहो पर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।
अब इनकी हुई है न्यूक्ति
शासन ने गुरुवार रात मेरठ मेडिकल कालेज के प्राचार्य आरसी गुप्ता और सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को हटा दिया। कम्युनिटी मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. एसके गर्ग को मेरठ मेडिकल कॉलेज का कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है। वहीं डॉ. मरतोलिया को सहारनपुर मेडिकल कालेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
मेरठ मेडिकल का हुआ था वीडियो वायरल
मेरठ के मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में गत दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। इस दौरान वीडियों में गंदकी का आलम दिख रहा है। और इसी बीच कोरोना के मरीज रह रहे थे। साथ ही एक वीडियों में यह दिखा था कि एक मरीज की मौत हो गई है पर शव को कोई नहीं हटा रहा और मरीज इस बीच रह रहे हैं। इसके बाद से ही प्रशासन सख्ते में आ गया था और सीएम ने अफसरों को फटकार लगाई थी। जिसके बाद अब इनका तबादला कर दिया गया है।
सहारनपुर में संक्रमण तेजी से फैला
वहीं सहारनपुर में भी संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हो गया था। प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना को रोकने में जिला प्रशासन नाकाम रहा था। इन्ही सब बातों के मद्देनजर इनका तबादला किया गया है।