बोरियों की ढांग गिरने से मलकपुर चीनी मिल में चीनी गोदाम क्लर्क की दर्दनाक मौत
मलकपुर चीनी मिल में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया जब चीनी गोदाम से चीनी की बोरियों को निकाला जा रहा था। श्रमिक बोरियों को एक-एक कर हटा रहे थे। वहीं पर चीनी गोदाम क्लर्क संजय जैन पर अचानक चीनी की बोरियों की ढांग गिर पड़ी।
बागपत, जेएनएन। मलकपुर चीनी मिल में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया जब चीनी गोदाम से चीनी की बोरियों को निकाला जा रहा था। श्रमिक बोरियों को एक-एक कर हटा रहे थे। वहीं पर चीनी गोदाम क्लर्क संजय जैन भी खड़े हुए थे। अचानक चीनी की बोरियों की ढांग उनके ऊपर गिर पड़ी, जिनके नीचे गोदाम संजय जैन दब गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रमिको ने आनन-फानन में उन्हें किसी तरह बोरियों के नीचे से निकाला और चिंताजनक हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने लगभग 55 वर्षीय संजय जैन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना संजय जैन के परिवार को दी गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मूल रूप से वह शामली जनपद के कैराना के रहने वाले थे और कई साल से बडौत में ही परिवार के साथ रह रहे थे। मिल के यूनिट हेड विपिन चौधरी ने बताया कि हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई है।