पांचवें दिन ट्रैफिक पुलिस ने किए 922 चालान
यातायात माह के पांचवें दिन मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने 922 लोगों के चालान किए। साथ ही उनको यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
मेरठ,जेएनएन। यातायात माह के पांचवें दिन मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने 922 लोगों के चालान किए। साथ ही उनको यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
मंगलवार को सुबह से टै्रफिक पुलिस सड़क पर थी। दिल्ली रोड, गढ़ रोड और मवाना रोड पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 922 लोगों के चालान किए गए। इनमें 510 ई-चालन और 412 सामान्य चालान किए गए। सात पुलिसकर्मियों के भी चालान किए गए। पिछले पांच दिन में बिना हेलमेट के 883, सीट बेल्ट न लगाने पर 298, गाड़ियों पर काली फिल्म चढ़ी होने पर 07, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर 12, बिना डीएल के वाहन चलाने पर 158 और यातायात के अन्य नियमों का पालन नहीं करने पर 242 लोगों के चालान किए गए। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को 922 लोगों के चालान हुए, जिनमें सात पुलिसकर्मी भी थे। ..इनपर किसी की नजर नहीं
यातायात माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस सड़क पर है। धड़ाधड़ चालान करने की कार्रवाई हो रही है। बावजूद इसके लोग यातायात नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं। इनमें खाकी भी पीछे नहीं है। मंगलवार को भी कई पुलिस वाले बिना हेलमेट वाहन चलाते दिखे।
बैंक ने निकाली जागरूकता अभियान
मेरठ,जेएनएन। सतर्कता जागरूकता सप्ताह में यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया, ओरियंटल बैक आफ कामर्स, पंजाब नेशनल बैंक की ओर से संयुक्त पदयात्रा हुई। ओरियंटल बैंक आफ कामर्स के मंडल कार्यालय से निकली पदयात्रा विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए परिसर में पहुंची। जहां बैंक अधिकारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया। सभी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की शपथ भी ली। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक जन्मेजय दीक्षित, उप महाप्रबंधक आशुतोष कुमार झा, अनिल सचदेवा, एसके दंश सहित 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।