Top Meerut News of the day, 9th January 2020: बुलंदशहर में राज्यवर्धन सिंह राठौर, चाइनीज मांझा धारा-144 का उल्लंघन, अमेरिका के खिलाफ जुलूस, मॉडल के फोटो वायरल
सहारनपुर में चाइनीज मांझे पर कमिश्नर की सख्ती के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने चाइनीज मांझे की धरपकड़ के लिए टीमों को गठन किया है।
मेरठ, जेएनए। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बुलंदशहर में भाजपा ने जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। वहीं सहारनपुर में चाइनीज मांझे पर कमिश्नर की सख्ती के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। दूसरी ओर बुलंदशहर में जुमा की नमाज के बाद अमेरिका के खिलाफ जुलूस निकालेंगे शिया समुदाय के लोग। वहीं मेरठ में मॉडल के अश्लील फोटो सोशल साइट पर वायरल करने के बाद ससुराल में चस्पा कर दिए।
सीएए में कोई भ्रम नहीं : राठौर
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बुलंदशहर में भाजपा ने जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि कानून के प्रति कोई भ्रम नहीं है, यह कानून देशहित और जनता की सुरक्षा के प्रति लाया गया है।
चाइनीज मांझे की बिक्री या खरीदारी धारा-144 का उल्लंघन
सहारनपुर में चाइनीज मांझे पर कमिश्नर की सख्ती के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने चाइनीज मांझे की धरपकड़ के लिए टीमों को गठन किया है। चाइनीज मांझे की बिक्री, खरीदारी या इसके लिए प्रेरित किया जाना अब धारा-144 का उल्लंघन माना जाएगा।
मॉडल के अश्लील फोटो सोशल साइट पर डाले
मेरठ में मॉडल के अश्लील फोटो सोशल साइट पर वायरल करने के बाद ससुराल में चस्पा कर दिए। चंडीगढ़ के एक युवक ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पति के साथ एसपी क्राइम के समक्ष पहुंची मॉडल ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जुमा की नमाज के बाद अमेरिका के खिलाफ जुलूस निकालेंगे शिया समुदाय के लोग
बुलंदशहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट तो रहेगा ही लेकिन अफसरों की शिया समुदाय के लोगों ने चिंता बढ़ा दी है। शिया समुदाय ने डीएम और एसएसपी से अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति मांगी है।