Top Meerut News of the day, 30th October 2019: मेरठ में केशव प्रसाद मौर्य, पत्नी की हत्या, नदी में हिस्ट्रीशीटर का शव, कुकर्मी को उम्रकैद, पुलिस पर भीड़ का हमला
मेरठ परतापुर के रिठानी में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई। फर्जी सूचना पर पीआरवी को बुलाकर भीड़ ने हमला किय
मेरठ, जेएनएन। मेरठ परतापुर के रिठानी में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई। फर्जी सूचना पर पीआरवी को बुलाकर भीड़ ने हमला किया। वहीं बुलंदशहर में एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित पति मौके से फरार है। दूसरी ओर खेकड़ा से लापता हिस्ट्रीशीटर विनय का शव मुरादनगर कोतवाली क्षेत्र में हिंडन नदी में मिला था। पुलिस ने अज्ञात में दाह संस्कार कर दिया था। वहीं बागपत में कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में दोष साबित होने पर अदालत ने अनवर को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मेरठ में उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ पहुंचे। अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। शाम को सरदार पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मेरठ प्रवास के दौरान कुछ नेताओं से भेंटवार्ता भी करेंगे।
अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या
बुलंदशहर अगौता थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर भैंसरोली में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और ग्रामीणों के सामने ही भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और जांच शुरू कर दी।
नदी में मिला शव हिस्ट्रीशीटर का था
बागपत खेकड़ा से लापता हिस्ट्रीशीटर विनय का शव मुरादनगर कोतवाली क्षेत्र में हिंडन नदी में मिला था। पुलिस ने अज्ञात में दाह संस्कार कर दिया था। अब पत्नी और बच्चों ने फोटो देखकर शिनाख्त की।
बच्ची के दुष्कर्मी को उम्रकैद
बागपत में कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में दोष साबित होने पर अदालत ने अनवर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। चार अप्रैल 2018 को वह इस छात्रा को घर से बुलाकर ले गया और दुष्कर्म किया।
भीड़ ने किया पुलिस पर हमला
मेरठ परतापुर के रिठानी में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई। फर्जी सूचना पर पीआरवी को बुलाकर भीड़ ने हमला किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की।