Move to Jagran APP

Top Meerut News of the day, 2nd August 2019: तस्‍करी का सोना, बहन के साथ छात्रा गायब, दुष्‍कर्म व लूट का नाटक, पेपर इंडस्‍ट्री

बुलंदशहर के स्याना कस्बे में दो दिन पहले घर में घुसकर लूटपाट व सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 07:01 PM (IST)
Top Meerut News of the day, 2nd August 2019: तस्‍करी का सोना, बहन के साथ छात्रा गायब, दुष्‍कर्म व लूट का नाटक, पेपर इंडस्‍ट्री
Top Meerut News of the day, 2nd August 2019: तस्‍करी का सोना, बहन के साथ छात्रा गायब, दुष्‍कर्म व लूट का नाटक, पेपर इंडस्‍ट्री
मेरठ, जेएनएन। मेरठ में केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने पीएनजी गैस के अतिरिक्त अन्य ईंधन पर पाबंदी लगाई । बुलंदशहर के स्याना कस्बे में दो दिन पहले घर में घुसकर लूटपाट व सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है।11 जुलाई को सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की दो बहन गायब हो गई थी। पुलिस ने दोनों लड़कियों को मेरठ से बरामद कर लिया।
रियाद से तस्करी कर लाया गया सोना
खाड़ी देश रियाद से तस्करी कर सोना मुजफ्फरनगर लाया जा रहा था। बरामद सोना 250 ग्राम। दो बिस्किट 100-100 ग्राम, एक 50 ग्राम। पकड़े गए आरोपित रियाद में करते है काम। एक आरोपित अनवर निवासी गांव बागोवाली कोतवाली नई मंडी, दूसरा आरोपित मुफीद निवासी सहारनपुर है।
मां ने पढ़ाई छुड़ाई तो बीएड की छात्रा बहन के साथ हो गई थी गायब
11 जुलाई को सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की दो बहन गायब हो गई थी। पुलिस ने दोनों लड़कियों को मेरठ से बरामद कर लिया। छात्रा ने बताया कि वह बीएड कर रही थी लेकिन उसकी मां ने पढ़ाई छुड़ा दी इसलिए वह परेशान थी।
म्यांमार के चारों युवकों का पुलिस को मिला 7 दिन का रिमांड
शामली के जलालाबाद में छह दिन पहले म्यांमार निवासी चार लोगों को पुलिस और खुफिया विभाग ने पकड़ा था। उन्हें तीन उलमा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गुरुवार को थाना भवन पुलिस ने चारों म्यांमार निवासी लोगों को रिमांड पर लेने के लिए कैराना कोर्ट में आवेदन किया था। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान चारों का रिमांड पुलिस को सात दिन का मिला है। पुलिस पूछताछ कर कुछ अनसुलझे सवालों का जबाव खोजेगी।
बेटी को फंसाने के लिए दर्ज कराया था सामूहिक दुष्कर्म व लूट का मुकदमा
बुलंदशहर के स्याना कस्बे में दो दिन पहले घर में घुसकर लूटपाट व सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। दरअसल दंपती की पुत्री ने बिना उनकी मर्जी के शादी कर ली थी। इससे खफा दंपती ने बेटी को फंसाने के लिए फर्जी लूट व सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
...तो भांप की तरह उड़ जाएगी पेपर इंडस्ट्री
मेरठ में केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने पीएनजी गैस के अतिरिक्त अन्य ईंधन पर पाबंदी लगाई। पश्चिमी उप्र की पेपर इकाइयों पर बंदी का खतरा। भांप बनाने के लिए पेपर मिलों में लकड़ी व कोयले का इस्तेमाल होता है। 15 अगस्त तक पूरी तरह रोक लग जाएगी। गैस तीन गुना महंगी होने से उद्योग चरमरा जाएगा। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.