Top Meerut News of the day, 25th January 2020: बागपत में गोकशी, किन्नर भी समाज का एक अंग, पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट, नाहिद हसन की गिरफ्तारी से गर्माया माहौल
जमीन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी के मामले में कैराना विधायक नाहिद हसन को शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे जिले का राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है।
मेरठ, जेएनएन। बागपत अमीनगर सराय में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं कंकरखेड़ा के गोयल मंडप में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रांतों से आए किन्नरों ने कहा किन्नर भी समाज का एक अंग हैं। दूसरी ओर सपा विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। शामली शुक्रवार देर रात तक दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट की गई।
मुठभेड़ में दो गोतस्करों को लगी गोली
बागपत अमीनगर सराय में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दो गोतस्कर घायल हो गए। गोतस्कर कार में सवार थे। कार से तीन कुंतल गोमांस और तीन तमंचे बरामद हुए हैं।
किन्नर भी समाज का एक अंग...सरकार को लानी चाहिए योजनाएं
देश में किन्नर भी समाज का एक अंग हैं। देश की कुल आबादी में किन्नर भी शामिल हैं। अपने मताधिकार का प्रयोग भी करते हैं, उसके बावजूद किन्नरों की अनदेखी कैसे हो सकती है। यह बातें कंकरखेड़ा के गोयल मंडप में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रांतों से आए किन्नरों ने उठाई है।
पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट, मचा हड़कंप
शुक्रवार देर रात तक दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट की गई। करीब आधा दर्जन यात्रियों से लूटपाट होने की खबर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सपा विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी के बाद गर्माया राजनीतिक माहौल
जमीन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी के मामले में कैराना विधायक नाहिद हसन को शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे जिले का राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है। सपाइयों ने इसे राजनीति साजिश करार दिया है। विधायक को मुजफ्फरनगर जेल में रखा गया है।