Top Meerut News of the day,10th July 2019 : DM आवास पर CBI छापा, मदरसे में हथियार, हाथियों का उत्पात, पत्नी की मौत पर पति ने खाया जहर
बुलंदशहर जिलाधिकारी अभय सिहं के आवास पर बुधवार सुबह करीब सात बजे सीबीआइ की टीम ने छापा मारा। दो वाहनों में सवार होकर पहुंची टीम ने आते ही डीएम के आवास को सील कर दिया।
By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 06:01 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 06:01 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। बुलंदशहर जिलाधिकारी अभय सिहं के आवास पर बुधवार सुबह करीब सात बजे सीबीआइ की टीम ने छापा मारा। दो वाहनों में सवार होकर पहुंची टीम ने आते ही डीएम के आवास को सील कर दिया और किसी के अंदर-बाहर जाने पर रोक लगा दी। बिजनौर शेरकोट में कंदला रोड स्थित एक मदरसे में छापा मारकर पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं। वहीं रेहड़ कस्बे के बाहरी क्षेत्र में स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास एक आम के बाग में तीन हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया।
बुलंदशहर डीएम के आवास पर सीबीआइ का छापा, 47 लाख कैश बरामद, कुछ दस्तावेज जब्त
बुलंदशहर जिलाधिकारी अभय सिहं के आवास पर बुधवार सुबह करीब सात बजे सीबीआइ की टीम ने छापा मारा। दो वाहनों में सवार होकर पहुंची टीम ने आते ही डीएम के आवास को सील कर दिया और किसी के अंदर-बाहर जाने पर रोक लगा दी। टीम ने आवास के दोनों मुख्य गेट को बंद कर दिया। इसके बाद टीम में शामिल सदस्य आवास के अंदर गए और जांच शुरू की। सुबह दस बजे तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आवास के अंदर से बाहर नहीं आया। अब तक 47 लाख की नगदी बरामद हुई है। कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। नोट गिनने की मशीन भी मंगाई गई है। अभय सिंह की पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले फतेहपुर आदि जनपदों में तैनानी के दौरान डीएम रहते हुए खनन के पट्टों के आंवटन में गड़बड़ी हुई थी। एक टीम लौट गई है, दूसरी जांच कर रही है।
मदरसे से हथियार बरामद, छह लोग हिरासत में
बिजनौर शेरकोट में कंदला रोड स्थित एक मदरसे में छापा मारकर पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद हथियार में एक पिस्टल, दो मैगजीन, चार तमंचे और 24 कारतूस शामिल हैं।
वन रेंज से आए तीन हाथियों ने आम के बाग में उत्पात मचाया
बिजनौर के रेहड़ कस्बे के बाहरी क्षेत्र में स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास एक आम के बाग में तीन हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। देर रात अमानगढ़ टाइगर वन रेंज से निकलकर तीन हाथी आम के बाग में पहुंच गए। बाग के चौकीदार ने हाथियों को भगाने का प्रयास किया तो उस पर हमला कर दिया, इसमें चौकीदार बाल-बाल बचा। हाथियों ने फसल को बर्बाद कर दिया। आम के 30-32 पेड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।
बिजनौर कलक्ट्रेट में आत्महत्या करने वाले व्यापारी के घर पहुंचे अधिकारी
बिजनौर कलक्ट्रेट में आत्महत्या करने वाले व्यापारी नीरज का शव उसके पैतृक गांव मीरापुर पहुंचा। सीओ और एसडीएम जानसठ मृतक के परिजनों से मिले। मृतक की जेब से आठ पेज का सुसाइड नोट मिला है। मृतक ने ऊर्जा निगम के जेई पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जेई को निलंबित किया जा चुका है।
महिला की मौत के बाद पति ने भी जहर खाया
सहारनपुर में नानौता के गांव मित्रगढ़ निवासी एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई। अंतिम संस्कार से पहले पति ने भी जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें