Move to Jagran APP

टोल कर्मियों ने सेना के जवानों को किया सैल्यूट

सिवाया टोल प्लाजा से सेना का ट्रक निकला तो टोल कर्मचारियों ने सैनिकों को सैल्यूट किया। सेना के जवानों ने भी कर्मचारियों का सैल्यूट स्वीकार कर गाड़ी में बैठे-बैठे ही हाथ उठाकर जयहिद किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 03:12 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 03:12 AM (IST)
टोल कर्मियों ने सेना के जवानों को किया सैल्यूट
टोल कर्मियों ने सेना के जवानों को किया सैल्यूट

मेरठ, जेएनएन। सिवाया टोल प्लाजा से सेना का ट्रक निकला तो टोल कर्मचारियों ने सैनिकों को सैल्यूट किया। सेना के जवानों ने भी कर्मचारियों का सैल्यूट स्वीकार कर गाड़ी में बैठे-बैठे ही हाथ उठाकर जयहिद किया। इसके बाद सेना का ट्रक हरिद्वार की ओर रवाना हो गया।

loksabha election banner

टोल प्लाजा पर क्यूब हाईवे कंपनी के मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताय कि एनएचएआइ के निर्देश हैं कि कोई भी टोल प्लाजा से अकेले सेना का जवान अथवा सैनिकों से सवार ट्रक भी निकला है तो उनके सम्मान में मौजूद कर्मचारी सैल्यूट करेगा। सैल्यूट न करने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए टोल प्लाजा से जो भी सेना के जवान और अधिकारी गुजरते हैं, उनका सैल्यूट किया जाता है। वहीं गुरुवार को सेना एक ट्रक टोल पर पहुंचा। खाली लेन से सेना के ट्रक को निकाला और टोल कर्मचारियों सैनिकों को सेलयूअ किया। ऐसा करने से सैनिकों का सम्मान बढ़ता है और देश के प्रति व्यक्ति में प्रेम की भावना बढ़ती है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 डाककर्मी सम्मानित

डाक विभाग में नौ से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह के अंतिम दिन गुरुवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मेरठ मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक डाकघर वीरसिंह ने सभी कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र व ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

उप्र के शीर्ष दस डाकघरों में स्थान पाने पर सम्मान

लॉकडाउन के दौरान मार्च से जून तक आइपीपीबी इंडियन पोस्ट पेमेंटस बैंक के खाते खोलने पर शहर घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर ने प्रदेश के शीर्ष दस डाकघरों में स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता पर डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर हरीश कुमार गोंबर को बरेली में पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह ने सर्टिफिकेट व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेरठ मंडल में शहर घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.