सीसीएसयू में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन, जानिए आज के अन्य कार्यक्रम Meerut News
सीसीएसयू के राजनीति विज्ञान विभाग का पं. दीन दयाल उपाध्याय पर दो दिवसीय व्याख्यानमाला का शुभारंभ बृहस्पति भवन सभागार में सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें उनके व्यक्तित्व समेत अन्य उपलब्धियों के बारे जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धाजंलि दी जाएगी।
मेरठ, जेएनएन। धर्म कर्म के कार्यक्रम में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें मंदिर की मूर्ति में जल, सुगंधित द्रव, चंदन आदि से उनका पूजन होगा। इस कड़ी में श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन असौड़ा हाउस मंदिर में देवाधिदेव भगवान ऋषभ देव मोक्ष कल्याणक महोत्सव सुबह नौ बजे से रात 9 बजे मनाया जा रहा है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों में डीएन कालेज में एल्यूमनी लेक्चर सिरीज में कोविड पर फिजिशियन डा. विजय कुमार का व्याख्यान सुबह 11 बजे। जिसमें वह कोविड-19 से उपजी जटिलताओं समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी देंगे। साथ ही जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। इसके अलावा शिक्षा से जुड़े एक अन्य कार्यक्रम में सीसीएसयू के राजनीति विज्ञान विभाग का पं. दीन दयाल उपाध्याय पर दो दिवसीय व्याख्यानमाला का शुभारंभ बृहस्पति भवन सभागार में सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें उनके व्यक्तित्व समेत अन्य उपलब्धियों के बारे जानकारी दी जाएगी।
सीसीएसयू में चित्रकला प्रदर्शनी
राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में सीसीएसयू के चित्रकला विभाग की ओर से सुबह दस बजे से चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। जिसमें अद्भुत कलाकृतियों प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं, नगर निगम में बोर्ड बैठक की तैयारी को लेकर सुबह 11 बजे चर्चा होगी। उधर, नगर निगम में ही 14वें वित आयोग के अंतर्गत लंबित निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक दोपहर 12 बजे होगी। साथ ही नगर निगम के द्वारा ही विज्ञापन वसूली के लिए कैंप कार्यालय में शाम छह बजे से बैठक होना तय हुआ है।
आप उत्तराखंड आपदा में जान गंवाने वालों को देगी श्रद्धांजलि
ग्लेशियर टूटने से उत्तराखंड में आई आपदा की चपेट में आने जान जाने वाले लोगों को आम आदमी पार्टी का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बच्चा पार्क पर शाम छह बजे श्रद्धांजलि देगी। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का मिक्सोपेथी के खिलाफ आइएमए हाल में सुबह 11 बजे से प्रेस वार्ता होगी।