Move to Jagran APP

लोकतंत्र बचाओ महापंचायत में गरजे रालोद, जयंत बोले हाथरस में लाठीचार्ज सुनियोजित साजिश

RLD rally in Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर में राष्‍ट्रीय लोकदल की लोकतंत्र बचाओ महापंचायत में गरजे रालोद कांग्रेस व सपा के दिग्गज। कृषि विधेयक व रालोद उपाध्यक्ष पर लाठीचार्ज के विरोध में उमड़ी भीड़। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 01:41 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 11:03 PM (IST)
लोकतंत्र बचाओ महापंचायत में गरजे रालोद, जयंत बोले हाथरस में लाठीचार्ज सुनियोजित साजिश
मुजफ्फरनगर में रालोद की होने वाली महारैली के मद्देनजर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कृषि विधेयक और रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला। जयंत चौधरी ने कहा कि किसान को सरकार खत्म करना चाहती है। हाथरस में लाठीचार्ज सुनियोजित साजिश थी। प्रदेश सरकार ने किसान के सम्मान पर लाठी चलाई। 

loksabha election banner

दो लाठी मुझे भी पड़ी

गुरुवार को बिना अनुमति के जीआइसी मैदान में हुई लोकतंत्र बचाओ महापंचायत में जयंत चौधरी ने हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे दो लाठी पड़ी। योगी सरकार ने साजिश के तहत लाठीचार्ज कराया। दो साल पूर्व कैराना में उन्होंने अंगुली तोड़ने की बात कही थी, इसी का बदला देने को साजिश रची गई। यह साजिश थी किसान की राजनीति को खत्म करने की। उन्होंने कहा कि नेता का दिल बड़ा होना चाहिए, लेकिन सूबे की बागडोर ऐसे इंसान के हाथ में है, जो किसानों से खौफ खाते हैं। चौ. चरण सिंह ने सिखाया था कि किसी गरीब पर अन्याय सहन मत करना। हाथरस में पीडि़त परिवार का दुख-दर्द बांटने गए तो अहंकारी सरकार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से बदसलूकी की और उन पर लाठी बरसाई। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा जी को धर्म का ज्ञान है। उन्हें यह भी पता होगा कि रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करना कितना बड़ा पाप है। कृषि विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि एक झटके में आढ़तियों को खत्म कर दिया। न्यूनतम समर्थन मूल्य का फायदा किसान को नहीं होगा। अन्नदाता अडानी और अंबानी के नौकर बनकर रह जाएंगे। जागने और एकजुट होने का समय आ गया है। रैली के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

उप्र में जंगलराज हुड्डा

कांग्रेस के पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, यूपी में जंगलराज है। जयंत पर लाठीचार्ज से देश का किसान आहत है। पुलिस के हाथ प्रियंका गांधी के गिरहबान तक पहुंच गए, जो निंदनीय है। वर्ष 2014 में भाजपा ने किसानों को जाति-धर्म में बांटने का कार्य किया, अब एकजुट होने का समय आ गया है। उन्होंने प्रियंका गांधी का संदेश भी पढ़कर सुनाया।

बना रहेगा सपा-रालोद गठबंधन

सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि चौ. चरण सिंह की नीतियों से ही देश तरक्की कर सकता है। सपा और रालोद का गठबंधन आगे भी जारी रहेगा। गठबंधन को इतना मजबूत करो कि खाकी की लाठी आगे जयंत पर न पड़े। एमएलसी अभय चौटाला ने कहा कि किसान हित में सभी को एकजुट होना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.