Move to Jagran APP

दिन में धमकी दी और रात में दो भाइयों को मार दी गोली

दो भाइयों को गोली मार दी

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 02:01 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 02:01 AM (IST)
दिन में धमकी दी और रात में दो भाइयों को मार दी गोली
दिन में धमकी दी और रात में दो भाइयों को मार दी गोली

दिन में धमकी दी और रात में दो भाइयों को मार दी गोली

loksabha election banner

मेरठ,जेएनएन। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में शुक्रवार रात घर में घुसकर दो भाइयों को गोली मार दी गई। भीड़ ने एक हमलावर को पीटकर अधमरा कर दिया। घायल दोनों भाइयों व हमलावर को अस् ताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों ने शुक्रवार को दिन में भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसी थाना क्षेत्र में शाहजहां कालोनी में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। समर गार्डन निवासी शाहबुद्दीन के घर पर पत्नी अमीर जहां और बेटे सलमान, शोएब और तालीम बैठे हुए थे। रात साढ़े 11 बजे पड़ोसी इमरान, फरमान और पकौड़ी अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुस गए। सलमान और शोएब ने विरोध किया तो हमलावरों ने गोलियां चला दीं। एक गोली सलमान के पेट में जबकि एक गोली शोएब के कंधे में लगी। स् जन ने शोर मचा दिया। वहां पहुंची भीड़ ने पकौड़ी को पकड़ लिया और अधमरा कर दिया। अन्य हमलावर भाग निकले। वहां पहुंची पुलिस ने घायल सलमान, शोएब और पकौड़ी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाद में फरमान को भी पकड़ लिया गया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि चार दिन पहले इमरान और सलमान की बाइक और स्कूटी बिजली बंबा बाईपास पर टकराकर गिर गई थी। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। उसी समय इमरान ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार को दोनों भाइयों को घर में घुसकर गोली मार दी। स् जन ने आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस घटना में लगी ही थी कि रात करीब 12 बजे इसी थाना क्षेत्र के शाहजहां कालोनी में एक युवक की पीटकर हत् ा कर शव खेत में फेंक दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इन्होंन कहा-- दोनों भाइयों पर हुए हमले की जांच की जा रही है। हमलावर पकौड़ी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। खेत में मिले युवक के शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। - अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.