Move to Jagran APP

बलूचिस्तान के रहने वाले हैं सराफा व्यापारियों को ठगने वाले

चार राज्यों में ठगी करने वाले नटवरलाल निसार और आफरीदी पाकिस्तान के बलूचिस्तान के रहने वाले हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 07:00 AM (IST)
बलूचिस्तान के रहने वाले हैं सराफा व्यापारियों को ठगने वाले
बलूचिस्तान के रहने वाले हैं सराफा व्यापारियों को ठगने वाले

मेरठ, जेएनएन। चार राज्यों में ठगी करने वाले 'नटवरलाल' निसार और आफरीदी पाकिस्तान के बलूचिस्तान के रहने वाले हैं। दोनों 80 के दशक में ईरान और इराक के बीच चले युद्ध के दौरान भारत आ गए थे और यहां उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में रहने लगे। यहां रहते हुए ठगी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। कुछ साल बाद जौनपुर को छोड़कर फर्रुखाबाद आ गए। हालांकि ठगी का माल अब भी जौनपुर में ही बेचते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों की निशानदेही पर 500 ग्राम सोना बरामद किया है।

loksabha election banner

24 अक्टूबर को मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के पास सर्राफ सुरेश चंद से निसार और आफरीदी ने चेकिंग के नाम पर 400 ग्राम सोना लूट लिया था। दोनों ठग सीसीटीवी में कैद हो गए थे। पुलिस और व्यापारियों ने दोनों के पोस्टर शहर के प्रमुख चौराहों पर लगा दिए थे। व्यापारियों ने इन्हें पकड़ने वाले को 51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। 16 जनवरी को फिर से दोनों ठगी करने के लिए सराफा में पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर इन्हें पकड़ लिया। दोनों पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। इन्होंने 50 से ज्यादा ठगी की वारदात कबूल कीं।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि दोनों की अभी तक शादी नहीं हुई है। इनका परिवार सड़क किनारे झुग्गी डालकर फर्रुखाबाद में रहने लगा है। इससे पहले ये जौनपुर में रहते थे। पकड़े गए ठगों ने बताया कि उनके दादा बलूचिस्तान में रहते थे। मूल रूप से वे वहीं के रहने वाले हैं। ज्यादातर सोना जौनपुर के एक सर्राफ को बेचते थे। सर्राफ से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.