Move to Jagran APP

..तो पश्चिम से प्रियंका वाड्रा फूंकेंगी चुनावी बिगुल

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल पश्चिम से फूंकेगी। ऐसी संभावनाएं बलवती हैं। माना जा रहा है कि मेरठ में सितंबर के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका वाड्रा की बड़ी जनसभा हो सकती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 06:23 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 06:23 AM (IST)
..तो पश्चिम से प्रियंका वाड्रा फूंकेंगी चुनावी बिगुल
..तो पश्चिम से प्रियंका वाड्रा फूंकेंगी चुनावी बिगुल

मेरठ, जेएनएन। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल पश्चिम से फूंकेगी। ऐसी संभावनाएं बलवती हैं। माना जा रहा है कि मेरठ में सितंबर के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका वाड्रा की बड़ी जनसभा हो सकती है। ऐसे संकेत पार्टी हाई कमान से मिले हैं। जिसके बाद जिला स्तर पर तैयारियों का दौर गुपचुप तरीके से शुरू हो गया है।

loksabha election banner

यह संभावना इसलिए भी बलवती हो गई है। क्योंकि शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर मेरठ पहुंच रहे हैं। पीएल शर्मा स्मारक सभागार में बैठक रखी गई है। इसमें मेरठ सहित आसपास के करीब 12 जिलों से जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष जुटेंगे। मेरठ मंडल और सहारनपुर मंडल के सभी जिलों से और मुरादाबाद मंडल के अमरोहा जिले से जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और इन जिलों से प्रदेश की जिम्मेदारी उठा रहे कांग्रेस पदाधिकारी बुलाए गए हैं। इस बैठक को प्रियंका वाड्रा की मेरठ में बड़ी जनसभा आयोजित करने की तैयारी के रूप देखा जा रहा है। यह चर्चा कांग्रेसियों में भी चल रही है। हालांकि इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनावी अभियान शुरू हो रहा है। जिसकी रूपरेखा शीर्ष नेतृत्व तैयार कर रहा है। हालांकि जनसभा को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। ये बात सही है कि पीएल शर्मा स्मारक सभागार में होने वाली बैठक चुनावी तैयारी का ही हिस्सा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.