बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखा सारा सामान चोर ले गए
लिसाड़ी गेट क्षेत्र अपराधियों को अड्डा बन चुका है। यहां रोजाना अपराध होता है। रात एक घर में 12 लाख की चोरी हो गई। बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखा सारा सामान चोर ले गए।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 02:24 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 02:24 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शाहजहां कॉलोनी में कपड़ा व्यापारी के घर का ताला तोड़कर पांच लाख की नकदी सहित लाखों के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार पड़ोस में साले की शादी समारोह में शामिल होने गया था।
ससुराल गए थे
शाहजहां कॉलोनी गली नंबर चार निवासी नसीमुद्दीन उर्फ भूरा सलीम ने बताया कि पड़ोस में ही उसकी ससुराल है। मंगलवार को उसके साले शाहरुख का मढा था। परिवार के सभी लोग वहीं गए हुए थे। ससुराल में डीजे बज रहा था। रात करीब दो बजे डीजे पर डांस करते समय युवक हुड़दंग मचाने लगे। शोर सुनकर वह घर में ताला लगा कर देखने के लिए चला गया।
एक घंटे बाद लौटा
करीब एक घंटे बाद वापस लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में रखी सेफ का सामान भी बिखरा पड़ा था। सेफ में रखी पांच लाख की नकदी, करीब 22 तोले सोना, डेढ़ किलो चांदी के जेवरात और अन्य सामान गायब था। नसीमुद्दीन का कहना है कि पांच लाख रुपये चारों साढुओं ने एकत्र किए थे।
गश खाकर गिर गई महिला
जब इसकी जानकारी नसीमुद्दीन की पत्नी मेहराज बानो को लगी तो वह रास्ते में ही गश खाकर गिर गई। पास में ही लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर भागते हुए कैद हुए हैं। पीड़ित ने इसकी जानकारी लिसाड़ी गेट पुलिस को दी। लिसाड़ी गेट पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
बेटी के शादी के लिए रखे थे जेवरात
नसीमुद्दीन का कहना है कि कुछ दिन बाद उसकी बेटी की शादी होनी है। इसके लिए उसने सोने-चांदी के जेवरात इकट्ठे कर रखे थे जो चोरी हो गए हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें