मेरठ में ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
मेरठ में शादी में गए ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक के घर लाखों रुपए की चोरी हो गई। घर के ताले टूटे देख कर उनके होश उड़ गए। सूचना पर स्थानीय पार्षद भी पहुंच गए। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
मेरठ, जेएनएन। शादी में गए ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक के घर लाखों रुपए की चोरी हो गई। घर के ताले टूटे देख कर उनके होश उड़ गए। सूचना पर स्थानीय पार्षद भी पहुंच गए। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
यह है मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आर्यनगर में अतुल गुप्ता पुत्र महेश चंद्र गुप्ता स्वजन संग रहते है। उनकी इंदिरा चौक पर कावेरी ट्रेवल्स काम से एजेंसी है। शनिवार को वह मुजफ्फरनगर स्थित एक शादी समारोह में परिवार के साथ गए थे। सोमवार को वह घर लौटे तो ताले टूटे हुए थे। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर स्थानीय पार्षद अंशुल गुप्ता भी पहुंच गए। घटना पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने हंगामा कर दिया। बमुश्किल पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। अतुल के अनुसार उनके घर से करीब पांच लाख की नगदी व छह लाख रुपये की ज्वेलरी गायब है। सिविल लाइन थाना प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी का कहना है कि घटनास्थल के आसपास की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।