Move to Jagran APP

ग्राम प्रधानों के सम्मान की रक्षा को जारी रहेगा संघर्ष

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष महावीर दत्त शर्मा की पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम प्रधानों के सम्मान और हितों की रक्षा के लिए ही संगठन का गठन किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 06:16 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 06:16 AM (IST)
ग्राम प्रधानों के सम्मान की रक्षा को जारी रहेगा संघर्ष
ग्राम प्रधानों के सम्मान की रक्षा को जारी रहेगा संघर्ष

मेरठ, जेएनएन। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष महावीर दत्त शर्मा की पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम प्रधानों के सम्मान और हितों की रक्षा के लिए ही संगठन का गठन किया गया था। इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।

loksabha election banner

रविवार को ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा के निवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्थापक अध्यक्ष महावीर दत्त शर्मा के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंडल संयोजक विलियम प्रधान भैंसा, जनपद संयुक्त मंत्री गुरविंदर प्रधान मछरी, जिला अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह, धर्मपाल, एसपी सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष ने संगठन की उपलब्धियों की जानकारी दी। ग्राम प्रधानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा संघर्ष करता रहेगा।

मंडी में आवागमन की मांग को लेकर प्रदर्शन

मेरठ: नवीन सब्जी मंडी के व्यापारियों और नई बस्ती के निवासियों ने रविवार को मंडी सचिव के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मंडी के पीछे की तरह से आवागमन के लिए रास्ता खुला रखने की मांग कर रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से मंडी समिति यहां पर टूटी दीवार की मरम्मत कराने की योजना बना रही है। नवीन सब्जी मंडी व्यापारी एकता समिति के अध्यक्ष भूषण शर्मा ने बताया कि दीवार बनने से रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा जिससे व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि इस ओर से एक-डेढ़ हजार लोग जिसमें मंडी में काम करने वाले श्रमिक और ग्राहक शामिल हैं आते-जाते हैं। कहा, दीवार बनाने की बजाए वहां पर गेट का निर्माण कर दिया जाए जिससे पैदल आने जाने वालों के लिए समयानुसार खोला जाए। जिससे मंडी की सुरक्षा भी रहेगी साथ ही आवागमन भी बहाल हो जाएगा। मंडी सचिव विजेन कुमार बालियान ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उचित निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया। पूर्व सभासद कैलाश, मेहर सिंह, उमेश तिवारी, राजेंद्र कुमार, देशराज, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.