Move to Jagran APP

शहर में स्टंटबाजों का उत्पात, दुबकी रही खाकी

शुक्रवार को भी सड़कों पर स्टंटबाज उत्पात मचाते रहे और पुलिस दफ्तरों में दुबकी रही। बाइक की टक्कर लगने से एक छात्रा घायल हो गई, जबकि कई लोग बाल-बाल बचे। लोगों ने एक आरोपित दबोच लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 10:00 AM (IST)
शहर में स्टंटबाजों का उत्पात, दुबकी रही खाकी
शहर में स्टंटबाजों का उत्पात, दुबकी रही खाकी

मेरठ : स्टंटबाजों के आगे पुलिस नाकाम हो चुकी है। उन पर शिकंजा कसने के दावे तो तमाम हैं, लेकिन धरातल पर उत्पात जारी है। शुक्रवार को भी सड़कों पर स्टंटबाज उत्पात मचाते रहे और पुलिस दफ्तरों में दुबकी रही। बाइक की टक्कर लगने से एक छात्रा घायल हो गई, जबकि कई लोग बाल-बाल बचे। लोगों ने एक आरोपित दबोच लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया।

loksabha election banner

दोपहर करीब तीन बजे नौचंदी थाना क्षेत्र की नई सड़क पर बाइक सवार दो युवक स्टंटबाजी कर रहे थे। आती-जाती लड़कियों की ओर अश्लील इशारे और छेड़छाड़ करते हुए आरोपित जमकर उधम मचा रहे थे। बाबा भोलेश्वर मंदिर के पास उन्होंने शास्त्रीनगर की रहने वाली 10वीं की छात्रा को टक्कर मार दी। इसके बाद एक ठेले से जा भिड़े। वहां खड़े कई लोग बाल-बाल बचे। दुर्घटना में छात्रा घायल हो गई है। लोगों ने एक आरोपित को बाइक समेत दबोच लिया जबकि दूसरा फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों ने पकड़े गए आरोपित की जमकर पिटाई की। लोगों का आरोप था कि आए दिन स्टंटबाज उधम मचा रहे हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इसके बाद आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल छात्रा का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। हालांकि, देर रात तक किसी की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।

आरोपितों को बचा रही पुलिस

अपनी किरकिरी होती देखकर पुलिस स्टंटबाजों को बचाने में लग गई। नौचंदी पुलिस का दावा है कि दुर्घटना के कारण छात्रा घायल हुई, जबकि लोग स्टंटबाजों की बाइक से घायल होना बता रहे हैं। पुलिस इस तरह आरोपितों को बचाएगी तो शहर से स्टंटबाजी कभी खत्म नहीं हो पाएगी। इन्होंने कहा--

शहर में कतई स्टंटबाजी नहीं होने दी जाएगी। नौचंदी पुलिस से इसकी जानकारी ली जाएगी। आरोपित को नहीं बख्शा जाएगा।

- रणविजय सिंह, एसपी सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.