Move to Jagran APP

मेरठ में गेस्‍ट हाउस के मैनेजर ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी जान, बेटी को भी मारने की कोशिश Meerut News

सनसनीखेज घटनक्रम में मेरठ में रोडवेज बस स्टैंड के सामने एक गेस्‍ट हाउस के मैनेजर ने पहले अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी और बाद में खुद भी फांसी पर लटककर जान दे दी।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 09:16 PM (IST)
मेरठ में गेस्‍ट हाउस के मैनेजर ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी जान, बेटी को भी मारने की कोशिश Meerut News
मेरठ में गेस्‍ट हाउस के मैनेजर ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी जान, बेटी को भी मारने की कोशिश Meerut News

मेरठ, जेएनएन। गुरुवार की सुबह भैंसाली बस स्टैंड के सामने एवरेस्ट गेस्ट हाउस के मैनेजर और उनकी पत्नी का शव कमरे में मिला। पत्नी के साथ बेड पर बेटी भी बेहोशी की हालत में लेटी थी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस की जांच में सामने आ रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद मैनेजर फांसी पर झूला है। मोबाइल नंबर से मिली जानकारी में सामने आया कि मैनेजर के परिवार ने कर्ज में डूबने पर जान दे दी। अभी तक पत्नी और बेटी का नाम पता तक नहीं चल पाया है। 

loksabha election banner

लॉकडाउन में गया था घर 

सदर बाजार थाना क्षेत्र के भैंसाली बस स्टैंड के पास एवरेस्ट गेस्ट हाउस हैं, उसके मालिक लोकेश कुमार ढोलकी मोहल्ले में रहते हैं। गेस्ट हाउस में पिछले एक साल से बतौर मैनेजर अरविंद कुमार काम करता था। अरविंद मूलरूप से गुजरात का रहने वाला था। लॉकडाउन लगने पर अरविंद अपने घर लौट गया था। नौ सितंबर को अरविंद अपने घर से वापस लौटा था। उसके दो दिन बाद यानि 11 सितंबर को पत्नी और बेटी भी आ गई थी। गेस्ट हाउस के एक कमरे में अरिवंद का पूरा परिवार रह रहा था। 

बेटी की चल रही थी सांसे 

बुधवार की सुबह सात बजे लोकेश कुमार गेस्ट हाउस पर पहुंचे। अरविंद अपनी सीट पर नहीं था। तभी अरविंद के कमरे में देखा गया। गेट खुला हुआ था। बेड पर अरविंद की पत्नी और बेटी लेटी थी, जबकि अरिवंद फांसी पर लटका हुआ था। तत्काल ही लोकेश ने मामले की सूचना सदर बाजार पुलिस को दी। एसओ विजय कुमार, एएसपी इरज रजा और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। अरविंद की पत्नी की भी मौत हो चुकी थी। बेटी में सांसे चल रही थी। तभी पुलिस ने चार साल की बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

कर्ज में डूबने के कारण खाने में मिलाया था जहर 

एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि अरविंद की जांच पड़ताल में सामने आया कि कर्ज में डूबने से उसने पहले पत्नी और बेटी के खाने में जहर मिलाया। बेटी ने मामूली खाना खाया था। इसलिए वह बेहोश हो गई थी। महिला की मौत के बाद अरविंद ने फांसी का फंदा गले में डालकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक अरविंद के परिवार की जानकारी नहीं हो पाई है। पत्नी और बेटी का नाम भी पुलिस ढूंढ नहीं पाई। 

एसपी सिटी ने क्‍या कहा 

एवरेस्ट गेस्ट हाउस में कमरे के अंदर दंपती के शव मिले है। मृतक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है, जो गेस्ट हाउस में एक साल से मैनेजर था। आठ दिन पहले ही पत्नी और बच्चों को लेकर घर से लौटा था। पुलिस अरविंद की कुंडली खंगाल रही है। एक साल पहले से अरिवंद रोहटा रोड पर किराए के मकान में रहता था। गेस्ट हाउस के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी मिल जाएगी। -अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.