Move to Jagran APP

ज्ञान की चाबी से ही खुलेंगे अच्छे संस्कार में लगे ताले : माता सुदीक्षा

जिस तरह से ताले को उसी की चाबी से खोला जाता है। उसी तरह ज्ञान की चाबी से अच्छे संस्कारों में लगे ताले को खोल सकते हैं। अच्छा संस्कार ही मनुष्य को अच्छे इंसान की श्रेणी में रखता है। ज्ञान कभी मिट नही सकता।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 09:00 AM (IST)
ज्ञान की चाबी से ही खुलेंगे अच्छे संस्कार में लगे ताले : माता सुदीक्षा
ज्ञान की चाबी से ही खुलेंगे अच्छे संस्कार में लगे ताले : माता सुदीक्षा

मेरठ : जिस तरह से ताले को उसी की चाबी से खोला जाता है। उसी तरह ज्ञान की चाबी से अच्छे संस्कारों में लगे ताले को खोल सकते हैं। अच्छा संस्कार ही मनुष्य को अच्छे इंसान की श्रेणी में रखता है। ज्ञान कभी मिट नही सकता। यह प्रवचन रविवार रात को कंकरखेड़ा के डाबका मोड़ के पास मैदान में आयोजित संत निरंकारी मिशन की सदगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने अनुयायियों को दिए।

loksabha election banner

17 जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी चौक क्षेत्र की निरंकारी कालोनी में सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने गद्दी संभाली। उसके महाराजश्री का रविवार को मेरठ में पहला समागम था। समागम में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के हजारों अनुयायी मौजूद थे। शाम करीब पांच बजे समागम शुरू हुआ, जिसमें दर्जन भर वक्ताओं ने संत-महात्माओं की दिनचर्या और उनके द्वारा किए गए तप और त्याग के बारे में बताया। सहारनपुर से आई अनुयायी शिवानी ने भजन सुनाकर सभी का मनमोहा। सदगुर माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि आज के दौर में इंसान सदगुणों की अपेक्षा अवगुण ग्रहण कर रहा है, इसलिए संसार में इतनी बुराई, लाल बढ़ रहा है। मौके पर सीओ दौराला के अलावा कई थानों की पुलिस मौजूद थी। मंच का संचालन संदीप ने किया। वहीं जोनल इंचार्ज भूपेंद्र ¨सह, शिक्षक भरत उज्जवल, मोहित, ब्रह्मपाल आदि थे।

--

एक हजार स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था

समागम में संत निरंकारी मिशन के एक हजार स्वयंसेवको ने भोजन, पाíकंग, यातायात, अनुयायियों को पंक्ति में बैठाने, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था संभाल रखी थी। समागम समाप्त होने के बाद एकाएक भीड़ हाईवे पर पहुंची, जिन्हें कतारबद्ध सड़क पार कराने में सेवादल ने अहम भूमिका निभाई।

समागम के बाद लगा जाम

समागम में आए अनुयायियों की गाड़ियां, बस आदि वाहन हाईवे किनारे खड़े थे। समागम के बाद हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। जिसे पुलिस और स्वयंसेवकों ने खुलवाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.