Move to Jagran APP

बेरहम पति ने पहले सरिया से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला

बेरहम पति ने पहले सरिया से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला जागरण संवाददाता, मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर में एक महिला की उसके पति ने निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। आरोप है कि पहले सरिया से पीटा और फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। मायका पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 10:00 AM (IST)
बेरहम पति ने पहले सरिया से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला
बेरहम पति ने पहले सरिया से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर में एक महिला की उसके पति ने निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। आरोप है कि पहले सरिया से पीटा और फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। मायका पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

loksabha election banner

अहमद नगर निवासी अंजुम (38) पुत्री मोहम्मद यूसुफ का निकाह करीब चार साल पहले श्याम नगर निवासी मोहम्मद इरशाद पुत्र रफीक उर्फ भूरा के साथ हुआ था। दंपती को एक बच्चा भी हुआ, जिसकी बीमारी के कारण मौत हो गई। राशिद का आरोप है कि इरशाद अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। दहेज की मांग की जाती थी। दरअसल, इरशाद ई-रिक्शा चलाता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई बार मायके वालों ने इरशाद की मदद भी की। गत बुधवार रात दंपती के बीच कहासुनी हुई थी। गुरुवार सुबह अंजुम का शव मकान की छत पर पड़ा मिला। जबकि मकान पर बाहर से कुंडी लगी हुई थी। सामने वाले मकान में रहने वाले इकबाल ने घटना की जानकारी अंजुम के परिजनों को दी, जो कि पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

अंजुम के सिर व शरीर पर कई जगह सरिया से चोट के निशान थे। गले पर भी निशान था। आशंका है कि तार से गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। राशिद की तहरीर पर इरशाद व उसके भाई अखलाक, इकबाल और नौशाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों का था दूसरा निकाह

राशिद ने बताया कि अंजुम का निकाह पहले दिल्ली में हुआ था। तलाक के बाद उसका निकाह इरशाद से हुआ। उसने भी अपनी बीवी को तलाक दे दिया था। दोनों का यह दूसरा निकाह था।

इन्होंने कहा--

हत्या की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगी। मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

रणविजय सिंह, एसपी सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.