द फीएस्ट हाउस में पकड़ा गया हुक्का बार, एक गिरफ्तार
महानगर में नशे के धंधे ने इतनी गहरी जड़ें जमा ली हैं। पॉश बाजार आबूलेन के अलावा गढ़ रोड पर भी हुक्का बार चल रहा है। नौचंदी पुलिस ने देर रात वर्धमान प्लाजा के द फीएस्ट हाउस के अंदर से हुक्का बार पकड़ा है।
मेरठ, जेएनएन। महानगर में नशे के धंधे ने इतनी गहरी जड़ें जमा ली हैं। पॉश बाजार आबूलेन के अलावा गढ़ रोड पर भी हुक्का बार चल रहा है। नौचंदी पुलिस ने देर रात वर्धमान प्लाजा के द फीएस्ट हाउस के अंदर से हुक्का बार पकड़ा है। हुक्का के मालिक मौके से भाग गए, जबकि संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बड़ी संख्या में हुक्का और नशीला पाउडर बरामद किया है। दिन में स्कूल कॉलेज के काफी संख्या में छात्र यहा पर आते थे। रात को शहर के बिगडै़ल युवक नशा करते है।
देर रात एसएसपी नितिन तिवारी को कॉल गई। बताया गया कि गढ़ रोड स्थित वर्धमान प्लाजा के अंदर द फीएस्ट हाउस रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है। नौचंदी पुलिस की एक टीम बनाकर रात एक बजे छापामारी की गई। पुलिस को देखते ही वहा पर अफरातफरी मच गई। रेस्टोरेंट के कर्मचारी और युवक छत के रास्ते से कूद कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट का संचालक राहुल पुत्र धर्मवीर निवासी प्रवेश विहार मेडिकल को गिरफ्तार कर लिया। एसआइ प्रेम कुमार का कहना है कि रेस्टोरेंट के मालिक आजाद कुरैशी निवासी जली कोठी है। आजाद कुरैशी रेस्टोरेंट से 11 बजे निकल गया था। पुलिस ने मौके से दो हुक्के और उनकी नलियां तथा नशीला पावडर बरामद किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हुक्का के जरिए किस तरह का नशा दिया जाता था।
कराई गई जाच
नौचंदी थानाक्षेत्र के वर्धमान प्लाजा में एक रेस्टोरेंट के अंदर हुक्का बार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी यहा पर काफी संख्या में छात्र आते हैं और उनको नशा दिया जाता है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि रात दो बजे तक इस हुक्का बार को चलाया जाता है। ईद के त्यौहार पर हुक्का बार कई दिनों से पूरी रात चल रहा था। बताया जाता है कि दिन में हुक्का बार के अंदर दो लड़कियां काम करती है, जिनकी वजह से आबूलेन के ग्राहकों को भी खींचा जा रहा है। कहीं लीक तो नहीं हो गई छापामारी
एसएसपी के आदेश पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही हुक्का बार का मालिक निकल गया। साथ ही वहां पर नशा करने आए युवक भी छत के रास्ते से निकल गए। इसका साफ मतलब है कि रेस्टोरेंट में छापेमारी की सूचना लीक कर दी गई थी। एसएसपी ने बताया कि प्लाजा में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। भागते हुए कर्मचारी और युवक फुटेज कैद हो गए होगे, पुलिस सीसीटीवी के फुटेज भी खंगालेगी। इन्होंने कहा-
शिकायत मिलने पर रेस्टोरेंट पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। रेस्टोरेंट का संचालक को राहुल को पकड़ लिया है। मालिक की धरपकड़ में दबिश डाली जा रही है। रेस्टोरेंट में हुक्का बार का लाइसेंस था या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
नितिन तिवारी, एसएसपी
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप