पर्यावरण संरक्षण का आह्वान..हवन-यज्ञ में दी आहुतियां
मवाना में विश्व पर्यावरण दिवस पर आरएसएस द्वारा शुरू किए गए पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो गया।
मेरठ, जेएनएन। मवाना में विश्व पर्यावरण दिवस पर आरएसएस द्वारा शुरू किए गए पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो गया। मवाना स्थित महादेव मंदिर परिसर में 11 कुंडीय वायु शुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं, अन्य स्थानों पर पूर्ण आहूति के साथ यज्ञ किया गया।
आरएसएस यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पांच से 11 जून तक पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसका शुक्रवार को समापन हो गया। इसके अंतर्गत पर्यावरण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पेंटिग प्रतियोगिता, ईको ब्रिक प्रतियोगिता का नारी शक्ति द्वारा आयोजन किया गया, जिसमें 8 से 18 वर्ष के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
उधर, शुक्रवार को मवाना स्थित बड़ा महादेव मंदिर परिसर में 11 कुंडीय वायु शुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों को प्रमुख रूप से आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिए घर-घर में पौधे लगाने का संदेश दिया गया।
मेरठ प्रांत कार्यवाह फूल सिंह, जिला प्रचारक ललित शंकर, जिला कार्यवाह कमल प्रताप सिंह, जिला सह संघचालक जयप्रकाश गुप्ता, पर्यावरण गतिविधि के जिला संयोजक सुधीर त्यागी, आदित्य गोयल, मनोज गोयल, भूपेंद्र त्यागी उर्फ कमल, सौरव शर्मा अंशुल, गौतम सुनील छाबड़ा, नीरज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
बजरंग दल पदाधिकारियों ने किया सम्मान : बहसूमा में इनामी गोतस्कर व साथी की मुठभेड़ के बाद धरपकड़ के चलते शुक्रवार को विहिप व बजरंग दल पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी का सम्मान किया।
थाना क्षेत्र के गांव रामपुर घोरिया के जंगल में गोतस्करों ने गोवंश का कटान किया था, जिससे क्षेत्र में तनाव था। दो दिवस पूर्व थाना पुलिस ने 15 हजार के गैंगस्टर गोतस्कर सनव्वर उर्फ भोला निवासी हर्रा, थाना सरूरपुर व उसके दो साथी को मुठभेड़ में गिरफ्तार लिया था। जवाबी कार्रवाई में सनव्वर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सनव्वर पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे होने के साथ वह गैंगस्टर भी था। विश्व हिन्दू परिषद जिला सहमंत्री अमित ढाका, प्रखंड अध्यक्ष हरविदर छाबड़ा, प्रखंड प्रचार प्रमुख निशु रस्तोगी, नगर बजरंगदल के लवी, रिकू, विजय गहलौत आदि लोग थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी को भगवा पटका पहनाकर सम्मान किया।