विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बकरीद नमाज मेरठ: शाही ईदगाह में दो नमाजों पर असमंजस, देवबंद फतवे के बाद कमेटी लेगी अंतिम फैसला

Published: Sat, 23 May 2026 07:41 AM (IST)

बकरीद पर मेरठ की शाही ईदगाह में नमाज़ों की संख्या को लेकर असमंजस है, जिस पर अंतिम निर्णय रविवार को ईदगाह कमेटी की बैठक में होगा।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। बकरीद पर शाही ईदगाह में होने वाली दो नमाजों को लेकर मुसलमानों में असमंजस की स्थित है। हालांकि ईदगाह कमेटी के अनुसार दो अथवा एक नमाज को लेकर अंतिम निर्णय रविवार को शाही ईदगाह कमेटी की होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

फतवा भी नमाजियों को पढ़कर सुनाया

जुमे की नमाज के दौरान शाही जामा मस्जिद में शहर काजी जैनुल सालिकीन ने दारुल उलूम देवबंद मंगाया गया वह फतवा भी नमाजियों को पढ़कर सुनाया जिसमें एक स्थान पर एक ही नमाज की अदायगी को दुरुस्त बताया गया है और दूसरी नमाज को मकरूह। शहर काजी ने बकरीद पर दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे नमाज की अदायगी की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- बकरीद के लिए तोताफरी बकरे की भारी डिमांड: मैनपुरी के बाजार में बाइक के बराबर कीमत, खासियत