Move to Jagran APP

किरायेदार ने मकान मालिक पर किया हमला

मकान खाली कराने के विवाद में किरायेदार ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मकान मालिक पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 02:10 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 02:10 AM (IST)
किरायेदार ने मकान मालिक पर किया हमला
किरायेदार ने मकान मालिक पर किया हमला

मेरठ, जेएनएन। मकान खाली कराने के विवाद में किरायेदार ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मकान मालिक पर हमला कर दिया। इसमे वह और उसके पिता घायल हो गए। पुलिस को देखकर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

prime article banner

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर में मोनू पुत्र इलियास स्वजन संग रहते है। उन्होंने दो महीने पहले दानिश को मकान किराये पर दिया था। किराया समय पर नहीं देने की वजह से वह मकान को खाली कराना चाहते थे। उन्होंने एक सप्ताह पहले उसे मकान खाली करने के लिए कहां था। रविवार को इसी बात से नाराज दानिश ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मोनू पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आए उसके पिता इल्यास भी घायल हो गए। पुलिस को देखकर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

गुम हुई बच्ची को दो घंटे में किया बरामद : पैंठ बाजार में गुम हुई बच्ची को पुलिस ने दो घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। खरीदारी करने के दौरान बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई थी। बच्ची को सकुशल देखकर मां ने पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया।

लालकुर्ती थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि 12 वर्षीय आंचल पुत्री रामबीर निवासी ग्राम हसनपुर रविवार दोपहर पैंठ बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थी। उसी दौरान वह गुम हो गई। बच्ची की मां ने उसकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। उसने पैंठ चौकी पर पुलिस को बच्ची के गुम होने की सूचना दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। मां से मिलने के बाद बच्ची भावुक हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.