Bulandshahr Crime News: किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
Bulandshahr News बुलंदशहर के एक गांव निवासी किशोरी गत 31 अगस्त को अपनी फूफी के घर जा रही थी। आरोप है कि गांव के करीब युवक किशोरी को खेत में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर जाकर स्वजन को घटना की जानकारी दी।
बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के घर जा रही 16 वर्षीय किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है मामला
एक गांव निवासी किशोरी 31 अगस्त को अपनी फूफी के घर जा रही थी। गांव के करीब युवक ने किशोरी को खेत में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर जाकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि नामजद शमशेर को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला से दुष्कर्म का प्रयास
उधर, ऊंचागांव क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया है तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बताया कि नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बीते एक सितंबर को खेत में चारा काट रही थी तभी आरोपित युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
युवती के अगवा मामले में महिला समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पुत्री के अगवा करने के मामले में महिला समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार 26 अगस्त को किसी जरूरी कार्य से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। कुछ देर बाद घर आया तो उसकी पुत्री घर पर नहीं थी।
युवती को बहला-फुसलाकर ले गए आरोपित
काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसकी पुत्री को शिवम निवासी डिबाई, उसकी बहन रेखा निवासी डिबाई व शिवम का दोस्त लवकुश निवासी आकुपुर ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर बहला-फुसलाकर कहीं ले गए हैं। उधर इस मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।