शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, गुरु की महिमा का बखान
मवाना में इनरव्हील क्लब व रेनबो क्लब मवाना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य व गणेश चतुर्थी का आयोजन किया गया। इस मौके पर शैलेंद्र रस्तोगी अलका रस्तोगी अंगूरी देवी कुंती रस्तोगी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।
मेरठ, जेएनएन। मवाना में इनरव्हील क्लब व रेनबो क्लब मवाना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य व गणेश चतुर्थी का आयोजन किया गया। इस मौके पर शैलेंद्र रस्तोगी, अलका रस्तोगी, अंगूरी देवी, कुंती रस्तोगी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। क्लब सचिव कविता रस्तोगी ने गुरु की महिमा का महत्व समझाया। अध्यक्षा नीता वर्मा ने स्वागत किया। डिस्ट्रिक्ट एसीओ नीता दुबलिश ने गुरुओं के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात गणेश के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर सभी ने श्रीगणेश की आरती की तथा भजन गाए। कार्यक्रम में मीनू रस्तोगी, आराधना रस्तोगी, अचला गुप्ता, मीनू रस्तोगी, संगीता रस्तोगी, डा. उषा जैन, प्रीती रस्तोगी, नीरू चौधरी एवं नीलम साहनी जी काल योगदान रहा।
पंडित गोविद वल्लभ पंत की जयंती मनाई : सरधना कस्बे के संत जोसफ्स गर्ल्स इंटर कालेज में शुक्रवार को पंडित गोविद वल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य सिस्टर मीना नायडू ने पंडित गोविद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अíपत की। साथ ही विद्याíथयों को उनके बारे में बताया। इस दौरान रचना अग्रवाल, सविता रानी, सुनीता जोजफ आदि मौजूद रहीं।
उधर, खरखौदा के राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डा. रेखा रानी तिवारी के नेतृत्व में गोविंद वल्लभ पंत का जन्म दिवस मनाया गया। प्राचार्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
श्रुतलेख प्रतियोगिता संपन्न : सरधना के संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कालेज में शुक्रवार को श्रुतलेख-प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 86 विद्याíथयों ने भाग लिया। इस दौरान डा. महेश पालीवाल ने श्रुतलेख बोला। डा. क्रिस्टीना ने बच्चों को सुनकर सही लिखने की कला समझाई। डा. राजेश्वरी, शीना, अंजलीना, पूजा शर्मा आदि रहीं।