देररात गगन विहार कॉलोनी में शिक्षक के बेटे की हत्या कर लूटपाट Meerut News
मेरठ की गगन विहार कॉलोनी में शुक्रवार की देररात बदमाश के एक टीचर के घर में घुस गए और लूटपाट का विरोध पर शिक्षक के बेटे की हत्या कर डाली।
मेरठ, जेएनएन। टीपी नगर थाना क्षेत्र के गगन विहार में शिक्षक सेंसर पाल परिवार के साथ रहते हैं। घर में उनकी पत्नी, बेटा अजय मलिक, उनकी पत्नी और बच्चे है। शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने इस दौरान तीन घंटे तक घर को खंगाला। विरोध करने पर अजय मलिक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
एक बदमाश पहले घुस गया था घर में
तड़के तीन बजे बदमाशों के चले जाने के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाया, आस पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकल आए। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक एक बदमाश घर में रात को करीब दस बजे घुस गया था, उसी बदमाश ने मुख्य गेट का दरवाजा खोल रात 12:00 बजे अपने बाकी साथियों को घर के भीतर ले लिया। उसके बाद ही लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घर से कितना सामान और नकदी लूटी है, अभी तक परिवार के लोग बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।