शिक्षकों ने सुभाष चंद्र बोस का किया याद
श्री शालिगराम शर्मा स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।
मेरठ, जेएनएन। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान निबंध, पोस्टर, क्विज, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव प्रदीप त्यागी व प्राचार्या रंजू नारंग ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अíपत किए। वरिष्ठ शिक्षक डा. आर के पालिवाल, प्राचार्या रंजू नारंग ने विचार रखे। मुख्य अथिति प्रदीप त्यागी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि नेताजी के दिखाए रास्तों पर चलकर ही आगे बढ़ा जा सकता हैं। कार्यक्रम का संचालन डा. सुनील कुमार ने किया। मदनपाल , हरमीत सिंह , सुबोध कुमार , डा. राजेन्द्र प्रसाद, लोकेश कुमार, बबिता शर्मा, भगवती प्रसाद, अरविद कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे। अंत में कर्मचारियों एवं छात्रों ने पौधारोपण किया।
भूनी स्थित कदम पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई। विद्यालय के चेयरमैन विशाल चौधरी, डायरेक्टर संजीव चौधरी एवं प्रधानाचार्य डा. पारुल चौधरी ने सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अíपत किए। विक्रम सिंह, साक्षी त्यागी बीना त्यागी, सिकदर, नेहा चहल आदि मौजूद रही। वहीं, मैनापूठी स्थित बाल ज्योति इंटर कालेज में नेताजी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अíपत करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। कालेज प्राचार्य राजपाल सिंह चौहान, उप प्रधानचार्य विपिन शर्मा, विवेक चौहान, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
दौराला रोड स्थित कुसुम इंटरनेशनल अकादमी में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद बोस की 125वीं जयंती मनाई गई।
कुसुम इंटरनेशनल अकादमी में नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य वीना विहान ने नेताजी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान अमित, बरखा, पंकज, फहमीदा, शाहरूख आदि मौजूद रहे।