विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षक ने छात्राओं को भेजे अश्लील मैसेज, बिजनौर के इंजीनियरिंग कालेज में जमकर हंगामा

By Parveen VashishtaEdited By:
Published: Mon, 13 Dec 2021 10:37 PM (IST)

बिजनौर के कुंवर सत्यवीरा कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कालेज के शिक्षक अरशद ने एक छात्रा के वाट्सएप पर अश्लील ...और पढ़ें

बिजनौर के इंजीनियरिंग कालेज में हंगामा करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
बिजनौर के इंजीनियरिंग कालेज में हंगामा करते एबीवीपी कार्यकर्ता।

बिजनौर, जागरण संवाददाता। एक शिक्षक ने छात्राओं के वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर चैटिंग की। इसका पता चलने पर छात्राओं और उनके स्वजन का आक्रोश मुखर हो गया। उन्होंने हिंदू संगठनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक घंटे तक कालेज में नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कालेज प्रबंधन ने शिक्षक को निष्कासित कर दिया है।

यह है मामला

बिजनौर में बीएसएनएल कार्यालय के समीप बसपा नेता एवं पूर्व विधायक रुचि वीरा का कुंवर सत्यवीरा कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट नाम से कालेज है। कालेज के शिक्षक अरशद ने एक छात्रा के वाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेज दिए। छात्रा ने अन्य छात्राओं से शिक्षक के मैसेज की चर्चा की, तो पता चला कि इस तरह के मैसेज वह कई छात्राओं को भेज चुका है। छात्रा ने इसकी जानकारी स्वजन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों को दी। सोमवार दोपहर छात्राओं के स्वजन और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कालेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपित शिक्षक अरशद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आरोपित शिक्षक कालेज से भागा

हंगामा होता देखकर आरोपित शिक्षक कालेज से भाग गया। छात्राओं के स्वजन ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। छात्र नेता मोहित राजपूत ने बताया कि आरोपित शिक्षक एक समुदाय की छात्राओं को अश्लील मैसेज भेज रहा था। इसके पीछे गहरी साजिश हो सकती है। जिन छात्राओं के मैसेज भेजे थे। उनमें दो छात्राएं नजीबाबाद और एक बिजनौर की हैं। एसएसआई सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इनका कहना है...

आरोपित शिक्षक अरशद को कालेज से निष्कासित कर दिया है। इसकी शिकायत सोमवार को ही मिली थी। इससे पहले कोई शिकायत नहीं की गई। कालेज अपने स्तर पर भी जांच करेगा।

-स्वतंत्र कुमार पोरवाल, डायरेक्टर कुंवर सत्यवीरा कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट

बेहोश मिली युवती, जांच में जुटी पुलिस

बिजनौर। शेरकोट थाना क्षेत्र में गांव मिर्जापुर मार्ग पर 23 वर्षीय एक युवती बेहोशी की हालत में मिली।

शेरकोट-मिर्जापुर मार्ग पर सोमवार शाम एक युवती सड़क के पास मिली। कुछ लोगों ने जाकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में थी। राहगीरों की सूचना पर शेरकोट थानाध्यक्ष मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद युवती को धामपुर सीएचसी भेजा गया। पुलिस के मुुताबिक युवती के पास पर्स में आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान मनजीत के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने स्वजन को सूचित किया। सीएचसी पहुंचे स्वजन युवती को निजी अस्पताल ले गए। स्वजन के अनुसार युवती की शादी धामपुर क्षेत्र में ही कुछ समय पहले हुई थी, लेकिन पति से विवाद चल रहा है। युवती सोमवार को शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव बालकिशनपुर में अपनी सहेली के घर गई थी, लेकिन युवती के साथ क्या घटना हुई, इसके बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि युवती के होश में आने पर ही घटना का पता लग सकेगा। उसकी सहेली से भी पूछताछ की जाएगी। अभी इस मामले में स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।