Move to Jagran APP

तांत्रिक ने उपचार के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, सहारनपुर पुलिस ने की कार्रवाई

सहारनपुर निवासी महिला का कहना है कि उसे किसी ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक तंत्र मंत्र से उसकी बीमारी का उपचार कर सकता है। आरोपित ने उपचार के नाम पर महिला को शुरुआत में दिन में अपने घर बुलाया। बाद में रात में बुलाया।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Sat, 09 Apr 2022 09:58 PM (IST)Updated: Sat, 09 Apr 2022 09:58 PM (IST)
तांत्रिक ने उपचार के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, सहारनपुर पुलिस ने की कार्रवाई
तांत्रिक ने उपचार के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में उपचार के बहाने तांत्रिक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपित ने परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

यह है मामला

पीडि़त महिला का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। किसी ने उसे बताया कि मोहल्ले का एक युवक तंत्र मंत्र से इस बीमारी का उपचार कर देगा। आरोपित ने उपचार के लिए महिला को शुरुआत में दिन में अपने घर बुलाया और तंत्र-मंत्र करने लगा। आरोप है कि चार दिन पूर्व आरोपित तांत्रिक ने महिला को रात में अपने घर बुलाया। नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला दो दिन तक दहशत में रही, फिर पति को पूरी बात बता दी। शुक्रवार को महिला का पति उसे लेकर मंडी कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित तांत्रिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगा दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोली मारने के मामले में गिरफ्तार

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। फतेहपुर जट में पुरानी रंजिश को लेकर मारी गई गोली के मामले में पीडि़त पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव फतेहपुर जट में शुक्रवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली मार दी थी। देर रात एसएसपी आकाश तोमर ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली तथा पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। सीओ ने बताया कि पीडि़त पक्ष के हरीश कुमार ने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर विकास, विपिन विनीत तथा विनोद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.