Move to Jagran APP

महिलाओं पर आफत : कहीं दुष्कर्म का प्रयास, कहीं सरेबाजार छेड़छाड़

महानगर में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले इस कदर बढ़ गए हैं कि पुलिस भी इन पर अंकुश लगाने में असहाय नजर आ रही है। मनचलों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है।

By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 04:51 PM (IST)
महिलाओं पर आफत : कहीं दुष्कर्म का प्रयास, कहीं सरेबाजार छेड़छाड़
महिलाओं पर आफत : कहीं दुष्कर्म का प्रयास, कहीं सरेबाजार छेड़छाड़
मेरठ, जेएनएन। तमाम प्रयासों के बाद भी मनचलों पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। शनिवार को एक महिला के साथ नहाते समय दुष्कर्म का प्रयास किया गया,जबकि दूसरी ओर एक अन्य महिला से सरेबाजार छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की गई।
मुंह दबाकर दुष्कर्म की कोशिश
दोनों मामले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की अलग-अलग कालोनियों के हैं। एक पीडि़ता के मुताबिक,सुबह वह बाथरूम में नहा रहा था। इस दौरान उसके सामने वाले कमरे में किराए पर रहने वाला एक युवक बाथरूम में घुस गया। उसका मुंह दबा लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौच कर उसका गला दबाने की कोशिश की गई। किसी तरह चंगुल से निकल भागी महिला ने शोर मचाया तो आरोपित की पत्नी व भाई ने भी पीडि़ता के साथ मारपीट की।
अश्लील फब्तियां कसी
दूसरी पीडि़ता ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाजार जा रही थी। आरोप है,एक मनचले ने उस पर अश्लील फब्तियां कस दी। दुस्साहस दिखाते हुए मनचले ने महिला का हाथ तक पकड़ लिया। महिला के भाई ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दी। गंभीर घायल युवक अचेत होकर गिर गया तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। दोनों मामलों में पीडि़ताओं ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग के लिए हंगामा भी किया।
इनका कहना है
तहरीर के आधार पर लिसाड़ी गेट पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-डा.अखिलेश नारायण सिंह,एसपी सिटी 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.