यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेरठ में बैंक अफसरों को झांसे में लेकर विदेशी बैंक में ट्रांसफर कराए साढ़े नौ लाख रुपये, पढ़ें-पूरा मामला
Cheat With Bank Officers मेरठ में बड़ा कारोबारी बनकर 7.5 लाख रुपये का चूना लगाया। बैंक अधिकारियों ने 2 लाख ...और पढ़ें

मेरठ, जागरण संवाददाता। Cheat With Bank Officers अभी तक ठग आम लोगों को ही चूना लगा रहे थे, लेकिन शातिर ठग अब बैंक अफसरों को भी निशाना बनाने लगे हैं। बड़ा कारोबारी बनकर कर्मचारियों से बात की और करीब नौ लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। हालांकि मामला समझ में आते ही अफसरों ने दो लाख रुपये रोक लिए। फिर भी 7.5 लाख रुपये चले गए।
ठग का आया था फोन
टीपीनगर थानाक्षेत्र में एक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा के अधिकारी शनिवार को टीपीनगर थाने पहुंचे। प्रभारी को बताया कि एक बड़े कारोबारी का उनकी शाखा में खाता है। पिछले दिनों एक ठग ने फोन कर खुद को कारोबारी बताते हुए एक अकाउंट में उसके खाते से आरटीजीएस करने को कहा। कर्मचारी ने चेक किया तो खाते में रुपये कम थे। उन्होंने फोन कर ठग को जानकारी दी तो उसने रुपये जमा कराने की बात कहते हुए फिर से आरटीजीएस करने को कहा। ठग ने बताया कि उनका कर्मचारी भी बैंक में मौजूद है, उससे बात करा दो।
पुलिस करेगी मामले की जांच
इस दौरान बैंक के कर्मचारी ने ठग के बताए अकाउंट में करीब 9.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बैंक अफसर ने जिस कर्मचारी से बात कराई थी, उसने आवाज सुनते ही कारोबारी के नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद ट्रांजेक्शन रोका लेकिन सिर्फ दो लाख रुपये होल्ड हो सके। करीब 7.5 लाख रुपये कट गए। पड़ताल की तो तीन अलग-अलग खाते में ठग ने रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिसमें से एक खाता विदेशी बैंक का भी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मांगी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
