अवैध संबंधों के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट
रविवार की रात दो बजे के करीब लिसाड़ीगेट में एक युवक जावेद ने अपनी पत्नी रिजवाना को मौत के घाट उतारा। 13 साल पहले हुई थी शादी। दोनों के चार बेटे हैं।
मेरठ। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र की शहजाद कॉलोनी का एक युवक अपनी पत्नी की हत्या करके थाने पर पहुंच गया। पुलिस पति की सूचना पर मौके पर पहुंची और जांच की। महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक ने अपनी पत्नी की हत्या अवैध संबंधों के शक में की है। उसने तीन दिन पहले भी अपनी बहनों को बुलाकर पत्नी की शिकायत की थी। पुलिस पति से और पूछताछ कर रही है। जावेद को चार बेटे है।
समर गार्डन चौकी के पीछे शहजाद कॉलोनी निवासी जावेद पुताई का काम करता है। उसे चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा 12 साल का आकिब है। जावेद की शादी करीब 13 साल पहले रिजवाना के साथ हुई थी। जावेद रविवार की देर रात एक बजे के करीब अपने घर पर काम से लौटा। उस समय उसने देखा कि उसके घर पर कुछ युवक थे। युवकों को लेकर उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ। जावेद ने उसी समय अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सोमवार की सुबह करीब छह बजे तक वह अपने घर के बाहर बैठा रहा। इसके बाद वह थाने पर पहुंचा और उसने पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। तीन दिन पहले युवकों ने की थी पिटाई
जावेद ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले जब वह देर रात घर आया तो उसकी पत्नी तीन युवकों के साथ घर पर थी। उसने विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसने अपनी बहन शबाना, रूबीना को बुलाया और पत्नी से पीछा छुड़ाने की बात कही। उन्होंने अपने भाई जावेद को समझाया और चली गई। काश, पुलिस कर देती कार्रवाई
जावेद का कहना है कि तीन दिन पहले जब उसने अपनी पत्नी के पास तीन युवकों को देखा तो उसने विरोध किया। उसकी पिटाई की तो उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और थाने से भगा दिया। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दे दिया। आत्महत्या का भी किया प्रयास
जावेद ने पुलिस को बताया कि पत्नी को लेकर वह पूरे मोहल्ले में बदनाम हो रहा था। इसलिए उसने कुछ दिन पहले बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या का प्रयास भी किया था, लेकिन वह बच गया था। जावेद अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचा और सूचना दी। उसकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति को गिरफ्तार कर लिया है
मोहम्मद असलम, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट