विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुकन्या समृद्धि योजना: छोटी बचत, आपकी बिटिया का बड़ा सपना; यह है इस योजना में आवेदन का पूरा प्रोसेस 

By Vinay Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 28 Aug 2026 06:41 AM (IST)

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए है। मेरठ डिविजन में 84 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. न्यूनतम 250 रुपये से खाता खोलकर बेटियों का भविष्य सुरक्षित करें।

  2. योजना में 8.2% वार्षिक ब्याज और आयकर छूट का लाभ।

  3. मेरठ डिविजन में 84 हजार से अधिक बेटियों के खाते खुले।

जागरण संवाददाता, मेरठ। बेटियों के उल्जवल भविष्य के लिए ''बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'' अभियान के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना का संचालन केंद्र सरकार द्वारा डाकघरों के माध्यम से किया जा रहा है। इसमें हर वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये से अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।

यह खाता जन्म से लेकर दस वर्ष तक की बालिका के नाम पर खोला जा सकता है। इस योजना में 8.2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। इसमें 15 वर्ष तक पैसे जमा करने होते हैं। खाता खुलने की तारीख से 21 वर्ष बाद या बेटी के 18 वर्ष की आयु के बाद विवाह होने पर यह खाता परिपक्व होता है। इसमें निवेश, मिलने वाले ब्याज और परिपक्वता राशि पर आयकर अधिनियम के तहत छूट लाभ मिलता है। एक बालिका के नाम पर एक ही खाता खोला जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए जरूरी प्रमाण पत्र

  • सुकन्या समृद्धि पंजीकरण फार्म
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • जमाकर्ता के पहचान का प्रमाण आइडी प्रूफ
  • जमाकर्ता का आवासीय प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बेटी की शादी के लिए खुलवाया खाता

बागपत रोड निवासी आशीष अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष की उम्र में ही अपनी बेटी माधवी को सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवा दिया था। वह एक हजार रुपये माह के अनुसार वर्ष के 12 हजार रुपये बचत के रूप में खाते में जमा करते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी मैच्युरिटी धनराशि 21 वर्ष बाद मिलेगी और 15 वर्ष तक जमा करना है।

बेटी की शादी को देखते हुए उन्होंने यह उसके भविष्य के लिए योजना ली है। बेटी की शादी धूमधाम से हो और आर्थिक तंगी से न जूझना पड़े, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया। आशीष कहते हैं कि छोटी-छोटी बचत से ही बड़ा सपना पूरा होता है।

मेरठ डिविजन में लगभग 84 हजार खाते: प्रवर अधीक्षक

j2

डाक विभाग मेरठ डिविजन के प्रवर अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ डिविजन में लगभग 84 हजार खाते हैं। जो सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न स्तरों से अभियान चलाए जाते हैं। इसमें कन्या विद्यालय, बालिकाओं की विभिन्न संस्थाओं आदि से संपर्क कर उन्हें योजना के बारे में जानकारी दी जाती है।