विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में बाइकों की भिड़ंत में दारोगा समेत दो गंभीर घायल, मुजफ्फरनगर के थाना भोपा पर तैनात है दारोगा

By Pankaj Tyagi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 26 Jul 2026 03:25 PM (IST)

मवाना, मेरठ में हस्तिनापुर रोड पर मध्य गंग नहर पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत में भोपा थाने के दारोगा ...और पढ़ें

हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंग नहर पुल पर बाइकों की भिड़ंत में घायल दारोगा व अन्य। जागरण

हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंग नहर पुल पर बाइकों की भिड़ंत में घायल दारोगा व अन्य। जागरण

HighLights

  1. मवाना में मध्य गंग नहर पुल पर बाइकों की भिड़ंत।

  2. भोपा थाने के दारोगा सरताज अली गंभीर रूप से घायल।

  3. एक अन्य व्यक्ति भी घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। नगर के हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंग नहर पुल पर रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में भोपा थाने के पीआरवी पर तैनात दारोगा समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन जहां से नगर में अस्पताल में ले गए, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक जनपद हापुड़ के सिंभावली निवासी दारोगा सरताज अली पुत्र इरशाद मुजफ्फरनगर जनपद के थाना भोपा पर तैनात है और उनकी डयूटि पीआरवी पर चल रही है। रविवार को दोपहर दारोगा सरताज अली बाइक से मेरठ से थाना भोपा लौट रहे थे। लगभग एक बजे जब वे नगर के निकलकर हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंग नहर पुल पर पहुंचे तभी उनकी भिड़ंत हस्तिनापुर रोड से आ रहे भोपा थाना क्षेत्र के बिजलेसपुर निवासी अशोक पुत्र सतपाल की बाइक से हो गई।

आमने-सामने की टक्कर में दोनोंं गंभीर घायल हाे गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रहमकुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भर्ती कराया, लेकिन जहां से उन्हें डा. धर्मपाल के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, जहां से दारोगा को आनंद हास्पिटल मेरठ में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दारोगा के पैर व दूसरे व्यक्ति के हाथ में फैक्चर है।