Move to Jagran APP

प्लस साइज में भी फैशन के साथ मिलता है स्टाइल

एक समय था जब मोटे लोग खुद को फैशन से दूर ही रखते थे और मानते थे कि फैशनेबल और लेटेस्ट डिजाइन कि परिधान उनके लिए नहीं है। उन्हें अपने साइज के कपड़े हमेशा सिलवाने पड़ते थे और वह भी बिना किसी डिजाइन के होते थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:06 AM (IST)
प्लस साइज में भी फैशन के साथ मिलता है स्टाइल
प्लस साइज में भी फैशन के साथ मिलता है स्टाइल

मेरठ, जेएनएन। एक समय था जब मोटे लोग खुद को फैशन से दूर ही रखते थे और मानते थे कि फैशनेबल और लेटेस्ट डिजाइन कि परिधान उनके लिए नहीं है। उन्हें अपने साइज के कपड़े हमेशा सिलवाने पड़ते थे और वह भी बिना किसी डिजाइन के होते थे। अब ओवर वेट लोगों की यह समस्या दूर हो चुकी है और एक से बढ़कर एक कस्टमाइज परिधान पहनकर वह भी स्टाइलिश दिख सकते हैं। इतना ही नहीं इन परिधानों को कुछ इस तरह से डिजाइन किया जा रहा हैं, जिसमें स्टाइलिश लुक के साथ पतले भी दिखते हैं।

loksabha election banner

अभी तक डिजाइनर प्लस साइज परिधानों के लिए मेट्रो सिटी से लोग खरीदारी करते थे। लेकिन अब शहर के फैशन डिजाइनर प्लस साइज परिधानों पर भी काफी प्रयोग कर रहे हैं, जिससे पुरुष और महिलाओं को अपने साइज के परिधान शहर में ही उपलब्ध करवा सकें।

स्टाइलिश लुक के लिए स्लीम फिट सूट

ऐसा कोई परिधान नहीं है जो प्लस साइज में उपलब्ध नहीं हैं, वहीं फेब्रिक और कलर में भी अब कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही हैं। इसलिए प्लस साइज में भी शेरवानी, स्लीम फिट सूट और डिजाइनर कुर्ता पायजामा सभी कुछ इस तरह से तैयार किया जा रहा हैं। जिसे पहनने पर स्लीम दिखने के साथ ही लुक में भी बदलाव नजर आता है। जहां तक फेब्रिक और कलर की बात है तो इन परिधानों में सभी प्रकार के फेब्रिक और लोगों के पसंदीदा रंग के परिधान तैयार किए गए है।

वनपीस से इवनिंग गाउन

पुरुषों से बड़ी समस्या महिलाओं की होती है, जब उन्हें पसंद और मैचिंग के परिधान नहीं मिलते हैं, लेकिन प्लस साइज परिधानों में महिलाओं के लिए अब काफी विकल्प है। वह डिजाइनर साड़ी तो पहन ही सकती हैं, साथ ही इवनिंग गाउन, डीप बैक, ऑफ शोल्डर, वन शोल्डर, वनपीस और लहंगा भी असानी से पहन सकती हैं। जिन्हें इस तरह से तैयार किया जाता है कि वह स्टाइलिश और स्लीम दिखे।

बदल रही है मानसिकता

नंदन कुंज वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी शुचि रस्तोगी का कहना है कि अच्छा दिखना किसी पसंद नहीं होता। पहले प्लस साइज के विकल्प काफी कम थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। फैशन डिजाइनर एक से बढ़कर एक परिधान तैयार कर रहे हैं। अभी तक इस तरह के परिधान दिल्ली से ही खरीदने पड़ते थे, लेकिन अब शहर में भी उपलब्ध है। प्लस साइज परिधानों को काफी अच्छा कलेक्शन मौजूद है।

इन्होंने कहा..

लोगों का रहन-सहन और खानपान बदल रहा है। ऐसे में प्लस साइज अब आम बात हो गई है। इस बार प्लस साइज के परिधानों में लेटेस्ट डिजाइन को उतारा गया है। प्लस साइज में भी लोगों की कई तरह की पसंद है, युवाओं के लिए कुछ अलग डिजाइन है और अन्य महिला पुरुषों के लिए उनकी पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए परिधान तैयार किए जा रहे हैं।

-अब्दुर्र रहमान, रहमान्स गारमेंट आबूलेन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.